Advertising
Home Top stories पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देंगे, मुजफ्पफरपुर की रैली में बोले पीएम मोदी;...
Advertising
<

पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देंगे, मुजफ्पफरपुर की रैली में बोले पीएम मोदी; विपक्ष को भी लपेटा

9
पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देंगे, मुजफ्पफरपुर की रैली में बोले पीएम मोदी; विपक्ष को भी लपेटा

पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देंगे, मुजफ्पफरपुर की रैली में बोले पीएम मोदी; विपक्ष को भी लपेटा

ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित चुनावी सभा के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग इतने डरे हुए हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। इंडिया गठबंधन के नेताओं के कैसे बयान सामने आ रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई, पहना देंगे। पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि ये देश का चुनाव है, हिंदुस्तान का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता है। 

इससे पहले हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचारियों को खोज करके सजा देने का है। मैं देश को, आप लोगों को एक आंकड़ा देता हूं। आप लोग ध्यान से सुनें क्योंकि यह आंकड़ा आपके काम आएगा। ये जो टीवी पर आप नोटों के पहाड़ देखते हैं। ये राजनेताओं के यहां से पकड़े जाते हैं। मुझे ये सोने नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में राजद और कांग्रेस वाले सरकार चलाते थे। कांग्रेस के 10 साल में सिर्फ 35 लाख रुपये जब्त किये गये थे। जब से हमने सत्ता संभाली है, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 2,200 करोड़ रुपये की वसूली की है जिसे ले जाने के लिए 70 छोटे ट्रकों की आवश्यकता होगी।

‘अबकी बार 400 पार’…सिर्फ एक नारा नहीं, हकीकत में बदलेगा; बोले प्रधानमंत्री मोदी

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने आपको लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर दिल्ली और देश में जायदाद बनाई है। मैं आपको गारंटी देता हूं जिसने गरीबों से जमीन छीनी है, वह बचकर नहीं जा पाएगा। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ने अपने विरोधियों पर अपनी संतानों को आगे बढ़ाने के लिए चिंतित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। आप लोग मेरे वारिस हैं। उन्होंने कहा कि राजग को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। राजद-कांग्रेस, ये ‘इंडिया’ गठबंधन को तो अगर किसी ने गलती से भी बटन दबा दिया ना तो उसका वोट तो बेकार जाना तय है और बिहार के लोग समझदार हैं, वे बेकार जाने वाली चीज करते ही नहीं। इसलिए अपना वोट सरकार और देश बनाने, अपने और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए। आप अपना वोट राजग को दीजिए।

Advertising

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising