Advertising
Home Top stories Narela Factory Fire | दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग...
Advertising
<

Narela Factory Fire | दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से अब तक 11 की मौत, पुलिस कांस्टेबल सहित 4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी | Navabharat (नवभारत)

11
Narela Factory Fire | दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से अब तक 11 की मौत, पुलिस कांस्टेबल सहित 4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी | Navabharat (नवभारत)

Narela Factory Fire | दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग से अब तक 11 की मौत, पुलिस कांस्टेबल सहित 4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी | Navabharat (नवभारत)

Loading

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के अलीपुर (Alipur) में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में बीते गुरुवार 15 फरवरी  को लगी आग में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। फिलहाल मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। मृतक व्यक्तियों की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई है।

Advertising

मिली जन्क्लारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 22 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थी। यह घटना बीते शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे लपटों पर आग पर काबू पाया गया था। इस बाबत दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि , “हमें कल शाम 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली… यह पेंट की फैक्ट्री थी, वहां थिनर के ड्रम थे जिसके कारण ब्लास्ट हुआ। सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र में भी आग फैल गई थी. 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में 11 लोगों की मृत्यु हुई. तलाशी अभियान अब भी जारी है। 1-2 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है. 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

वहीं आग लगने वाली पेंट फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी के रिश्तेदार सुनील ठाकुर ने कहा, “मैं यहां अपने भाई अनिल ठाकुर को ढूंढने आया हूं। कुछ पता नहीं लग रहा है। यह एक पेंट फैक्ट्री थी। कोई जानकारी नहीं  मिल रही है उसका फोन शाम 5 बजे से बंद है.” यह भी पता चला है कि फैक्ट्री करीब 8-10 साल पुरानी है।

जानकारी दें कि, बीते 26 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई थी। वहीं इस घटना में 9 महीने की बच्ची सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी और दो घायल भी हो गए थे।

 

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising