Rajasthan News : भजनलाल सरकार में अब ये 4 महिला IAS रहेंगी नए 'किरदार' में, जानें किसे-क्या मिली नई ज़िम्मेदारी? | Rajasthan Bhajan Lal Government IAS IPS Transfer orders Latest News | News 4 Social

17
Rajasthan News : भजनलाल सरकार में अब ये 4 महिला IAS रहेंगी नए 'किरदार' में, जानें किसे-क्या मिली नई ज़िम्मेदारी? | Rajasthan Bhajan Lal Government IAS IPS Transfer orders Latest News | News 4 Social

Rajasthan News : भजनलाल सरकार में अब ये 4 महिला IAS रहेंगी नए 'किरदार' में, जानें किसे-क्या मिली नई ज़िम्मेदारी? | Rajasthan Bhajan Lal Government IAS IPS Transfer orders Latest News | News 4 Social

Rajasthan News : राज्य सरकार ने चार महिला आईएएस अफसरों के तबादले करते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारी दी है। कार्मिक विभाग ने इनके ट्रांसफर ऑर्डर्स जारी किए हैं।

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार इन दिनों अपने प्रशासनिक बेड़े में आमूलचूल बदलाव करने में लगी। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान जिस भी पोस्ट में अफसर कई सालों से जमे हुए थे उनकी ज़िम्मेदारी बदली जा रही है। यही वजह है कि इन दिनों आरएएस अफसरों से लेकर आईएएस अफसरों तक के तबादले धड़ाधड़ अंदाज़ में हो रहे हैं।

इसी क्रम में राज्य सरकार ने गुरुवार रात को 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस ताज़ा ट्रांसफर लिस्ट में चार महिला आईएएस अफसर भी शामिल हैं, जिन्हें नई ज़िम्मेदारी दी गई है।

इन महिला अधिकारियों का तबादला

– रश्मि गुप्ता – शासन सचिव गृह विभाग के पद पर लगाया गया है। इससे पहले वे जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग) में निदेशक एवं पड़ें शासन सचिव का ज़िम्मा संभाल रहीं थीं।

– नेहा गिरी – राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम में प्रबंध निदेशक की नई ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में विशिष्ट शासन सचिव थीं।

– अनुपमा जोरवाल – आरटीडीसी जैसे महत्वपूर्ण और बड़े महकमें में प्रबंध निदेशक पद की ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम में प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहीं थीं।

– प्रियंका गोस्वामी – स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के सीईओ पद पर नई ज़िम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले वे नेशनल हेल्थ मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक का ज़िम्मा संभाल रहीं थीं।

ये भी पढ़ें : निर्मला सीतारमण के बाद अब दिया कुमारी की बारी, ‘डेब्यू’ बजट पेश करेंगी राजस्थान की फाइनेंस मिनिस्टर

इन आईएएस अफसरों के को भी किया इधर-उधर
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार आईएएस गौरव गोयल को राज्यपाल कलराज मिश्र का सचिव बनाया गया है। इससे पहले गोयल गहलोत सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव थे। जब भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें एपीओ कर दिया गया था। जनवरी में जारी एक सूची में उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग में शासन सचिव लगाया गया था।

इसके अलावा राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार को अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख शासन सचिव लगाया गया है। भवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव युवा एवं खेल मामलात, राजन विशाल को सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग और मुकुल शर्मा को प्रबंध निदेशक राजसिको व प्रबंध निदेशक रूड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर BJP नेता राजेंद्र राठौड़ ने तोड़ डाली चुप्पी

सात आईपीएस का भी पदस्थापन
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को अलग-अलग जिलो में लगाया हैं। कार्मिक विभाग के गुरुवार रात को जारी आदेश के अनुसार इनमें अमित जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक जायल, नागौर, शाहीन सी को सहायक पुलिस अधीक्षक सीकर, रमेश को सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, बीकानेर, प्रशांत किरण को सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ चूरू, बी आदित्य को सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, अभिषेक को सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पूर्व और मनीष कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक मावली उदयपुर में लगाया गया है। यह सभी सातों आईपीएस पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News