22 कैरेट सोना 58670 रुपए दस ग्राम | 22 carat gold Rs 58670 per ten grams | News 4 Social

12
22 कैरेट सोना 58670 रुपए दस ग्राम | 22 carat gold Rs 58670 per ten grams | News 4 Social

22 कैरेट सोना 58670 रुपए दस ग्राम | 22 carat gold Rs 58670 per ten grams | News 4 Social

इंदौरPublished: Jan 09, 2024 07:10:35 pm

इंदौर बाजार . 9-1-2024- आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64050 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73650 रुपए किलो

22 कैरेट सोना 58670 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 58670 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 58670 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आने से घरेलू स्तर पर सोना बिल पर 100 रुपए व चांदी 650 रुपए तेज रही। 22 कैरेट सोना 58670 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। कॉमेक्स पर सोना 2036.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 23.11 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63250 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58670 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73600 व टंच 73775 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64050 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73650 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

प्याज के भाव में तेजी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज के भाव तेज रहे। नई लहसुन की 125 बोरी आवक हुई, जो क्वालिटी अनुसार 15000 से 20000 रुपए क्विंटल बिकी। प्याज की 32 व आलू की 30 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1200 से 1300, राशन 1000 से 1300, प्याज बेस्ट नई 2200 से 2600, मीडियम 1700 से 2100, गोल्टा 900 से 1000, गोल्टी 700 से 800, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 23000 से 24000, देशी लहसुन 20000 से 22000, एवरेज 17000 से 18000, बारिक 12000 से 13000 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश की मंडियों में सोयाबीन की 2.85 लाख बोरी आवक
इंदौर. देश की मंडियों में सोयाबीन की 2.85 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.10 लाख, महाराष्ट्र में 1.25 लाख, राजस्थान में 25 हजार व अन्य राज्यों में भी लगभग 25 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरसों की कुल 2.75 लाख बोरी देश में आवक हुई। राजस्थान में 1.35 लाख, मध्यप्रदेश में 35 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 40 हजार बोरी सरसों की आवक हुई। जोरदार बिजाई एवं मौसम की अनुकूल स्थिति को देखते हुए एक सरकारी संस्थान ने 2023-24 के वर्तमान रबी सीजन के दौरान सरसों का कुल घरेलू उत्पादन उछलकर 131.40 लाख टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया है।
राजस्थान के भरतपुर में स्थित सरसों- रेपसीड अनुसंधान निदेशालय के निदेशक का कहना है कि सरसों की फसल के लिए मौसम की हालत अभी तक अनुकूल बनी हुई है और कहीं से खड़ी फसल पर कीड़ों-रोगों के प्रकोप की कोई सूचना भी नहीं मिली है।
यदि अगले चार से छह सप्ताहों (एक-डेढ़ महीने) के दौरान मौसम अनुकूल रहा तो सरसों का उत्पादन बढक़र नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा।
केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय स्तर पर सरसों का बिजाई क्षेत्र बढक़र 98.80 लाख हेक्टेयर के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है जो पिछले सीजन के रिकॉर्ड क्षेत्रफल से भी 2.2 प्रतिशत ज्यादा है। इस बार खासकर उत्तर प्रदेश में सरसों का रकबा ज्यादा बढ़ा है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1590 से 1600, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 845 से 850, मुंबई सोया रिफाइंड 880 से 885, मुंबई पाम तेल 820 से 825, इंदौर पाम 877, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 810 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6400, रायड़ा 4800 से 4900, सोयाबीन नई 4550 से 4675 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतुल 4890, लक्ष्मी 4775, सांवरिया इटारसी 4775, खंडवा 4800, रुचि 4770, धानुका 4850, एमएस नीमच 4860, एमएस पचोर 4790 व एवी 4750 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1725, बुरहानपुर 1725, अकोला 2800 रुपए।
—————–
दाल मिलों की दलहनों में खरीदी कमजोर
इंदौर. दालों में ग्राहकी कमजोर रहने से मिलों की दलहनों में खरीदी सुस्त रही। तुवर के भाव में गिरावट का रुख रहा। मौसम के बार-बार बदलने से दलहन उत्पादन पर कोई निश्चित धारणा नहीं लाई जा पा रही है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में नई तुवर की आवक बढ़ रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5350, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6300, तुवर लेमन नई 9200, गजरी 8200 व उड़द एफएक्यू 8750 रुपए।
दलहन: चना 5800, विशाल 5675 से 5700, डंकी 5200 से 5350, मसूर 6100 से 6125, तुवर महाराष्ट्र 8800 से 9000, कर्नाटक 9300 से 9700, निमाड़ी 8300 से 9000, मूंग 8500 से 8600, बारिश का मूंग 9000 से 9600, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8200 से 8700, मीडियम 7000 से 7700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7400 से 7500, मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 11100 से 11200, फूल 12200 से 12300, बेस्ट तुवर दाल 13300 से 14500, ब्रांडेड तुवर दाल 14500, मूंग दाल मीडियम 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300, मूंग मोगर 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द मोगर 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16500, (42-44) 16200, (44-46) 16000, (58-60) 14200 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
नेफेड की खोपरा गोला में खरीदी शुरू होने की संभावना
इंदौर. उत्पादक केंद्रों पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की खोपरा गोला में खरीदी शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि खरीदी 15 जनवरी तक शुरू हो सकती है। कर्नाटक के असीकेरे में खोपरा गोला का टेंडर 95.70 रुपए गया। शकर में मंदी का रुख बना रहा।
शकर 3850 से 3900, सुपर 3940, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 108 से 115, छोटा 95, रायलरतन साबूदाना लूज में 6800, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6650, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7390, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7490, शिव ज्योति (200 ग्राम) 7530, शिवज्योति (500 ग्राम) 7330 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5450, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला बाक्स में 111 से 135, खोपरा बूरा 2400 से 4100 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 635 से 640, मिनिमटर 645 से 650, मटरदाना 690 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 430 से 460, मीडियम 510 से 560, बेस्ट 650, सौंफ मोटी 175 से 200, बेस्ट 225 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 450, बारीक 330 से 440, लौंग चालू 840 से 875, बेस्ट 925 से 955, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 255 से 260, जायफल 580 से 600, बेस्ट 700 से 750, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1050 से 1250, बेस्ट 1340 से 1425, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 425 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 340 से 365, ग्रीन 600 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 780 से 840, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 355 से 400, खसखस चालू 650 से 800, बेस्ट 1200 से 1300, धोली मूसली 2100 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 2050, मीडियम 2050 से 2250, बेस्ट 2200 से 2350, एक्सट्रा बेस्ट 2500 से 2850, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 845, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 710 से 725, काजू डब्ल्यू वन 650 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, काजू जेएच 625 से 645, टुकड़ी 570 से 590, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 590, कैलिफोर्निया 625 से 670, ऑस्टे्रलिया 540, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 145 से 160, बेस्ट 215, चारोली 2175 से 2250, बेस्ट 2350, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 950, बेस्ट 1150 से 1375, मखाना 650 से 785 बेस्ट 825 से 925, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 155 से 165, बेस्ट 188 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1590, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1620, चना बेसन 3850 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News