Advertising
Home Top stories Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-नोएडा में बारिश के साथ हुई सुबह, आज भी...
Advertising
<

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-नोएडा में बारिश के साथ हुई सुबह, आज भी दिनभर मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट

4
Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-नोएडा में बारिश के साथ हुई सुबह, आज भी दिनभर मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-नोएडा में बारिश के साथ हुई सुबह, आज भी दिनभर मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट

आज भी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया था। रविवार के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि येलो अलर्ट खराब मौसम के बारे में चेतावनी के लिए जारी किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों में मौसम को लेकर कोई खतरे की चेतावनी तो नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह के अलर्ट में 7.5 एमएम से 15 एमएम तक बारिश हो सकती है, जिसके 1 या 2 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। विभाग के अफसरों का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून की यह पहली बारिश थी। शनिवार को बेस वेदर स्टेशन सफदरजंग ने दोपहर ढाई बजे तक 98.7 एमएम और रिज वेधशाला ने 111.4 एमएम बारिश रेकॉर्ड की।

कुछ दिनों तक ऐसे ही बरसेगा मॉनसून

Advertising
कुछ दिनों तक ऐसे ही बरसेगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के राज्यों में अगले कुछ समय तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

आज साल की सबसे साफ हवा की उम्मीद

आज साल की सबसे साफ हवा की उम्मीद

मॉनसून के साथ ही दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए साफ हवा के दिन भी वापस आ गए हैं। जून में सामान्य से अधिक बारिश के बावजूद लोगों को सिर्फ 9 दिन संतोषजनक स्तर की हवा में सांस लेने का मौका मिला। वहीं जुलाई में रुक-रुककर आ रही बारिश की वजह से शुरुआती आठ दिनों में से छह दिन प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रहा है। AQI जब 51 से 100 तक रहे तो इसे प्रदूषण का संतोषजनक स्तर कहा जाता है। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को साल की सबसे साफ हवा मिल सकती है। AQI का स्तर 50 या इससे कम रह सकता है। दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 50 या इससे भी कम दर्ज हुआ। एक्यूआई जब 1 से 50 तक रहता है तो उसे सबसे साफ हवा माना जाता है। शनिवार को आईटीओ में AQI का स्तर 50, सीरीफोर्ट स्टेडियम में यह 49, आया नगर में 50, लोदी रोड में 43, नॉर्थ कैंपस में 43, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 41, नेहरू नगर में 45, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 36, नरेला में 45, पूसा में 40 और बुराड़ी में 50 रहा।

100 से अधिक जगहों पर जलभराव की समस्या

100 से अधिक जगहों पर जलभराव की समस्या

बारिश के चलते दिल्ली में 100 से अधिक जगहों पर जलभराव की समस्या रही। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को 56 स्थानों पर जलभराव की समस्या बताई है। जबकि एमसीडी ने 22 स्थानों पर जलभराव की समस्या बताई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के इलाकों में भी कई जगहों पर जलभराव की समस्या रही। एमसीडी ने जलभराव की जो रिपोर्ट तैयार की है, उसमें ज्यादातर इलाके आवासीय व कमर्शल हैं। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक शकरपुर, आनंद विहार, तिलक नगर स्थित चौखंडी, तिहाड़ गांव के पास स्थित सुभाष नगर, सदर बाजार स्थित गली तेलियान, शाहदरा, चितरंजन पार्क, मयूर विहार फेज-2, रूप नगर, रामपुरा गोल्डन पार्क सहित कुल 22 स्थानों पर जलभराव की समस्या रही।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising