डेस मोइनेस रजिस्टर रिपोर्ट के अनुसार लोवा में बंद पड़े सुपरमार्केट में एक आदमी का कंकाल मिला है। यह आदमी 10 साल पहले मर चुका था। उसे स्टोर में नियुक्त किया गया था।
लोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ने काउंसिल ब्लफ्स के कंकाल को लैरी एली मुरिलो-मोनकाडा का बताया है। यह व्यक्ति नवंबर 2009 में 25 साल का था। पुलिस ने सोमवार को कहा, मुरीलो-मोनकाडा का कंकाल पहली बार 24 जनवरी को मिला था। यह तब मिला था जब ठेकेदार तीन साल पहले बंद हो चुके ‘नो फ्रिल्स सुपरमार्केट’ में से कूलर निकाल रहे थे।
कानून प्रवर्तन ने कहा कि 28 नवंबर, 2009 को मुरीलो-मोनकाडा के माता-पिता ने उसके लापता होने की सूचना की थी।
काउंसिल ब्लफ्स पुलिस विभाग के ब्रैंडन डेनियलसन ने बताया, “उस समय एक बर्फ का तूफान आया था। उसका कोई जूता, कोई मोजा, कोई चाबी और कोई कार नहीं मिली।”
डेनियल्सन ने कहा कि मुरिलो-मोनकाडा को उस दिन काम करने के लिए बुलाया नहीं गया था, जब वह लापता हो गया था। सुपरमार्केट में कर्मचारियों के लिए स्टोरेज में टाइम बिताना आम था। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को फ्रीजर यूनिटो के शीर्ष पर जाकर बैठना सामान्य था। उस समय यह स्टोरेज चीज़ों को रखने के लिए प्रयोग में लाया जाता था।
पुलिस अब मानती है कि मुरिलो-मोनकाडा ने उस स्थान पर गया था। लेकिन कूलर और दीवार के बीच की खाली जगह में गिर गया। जिसकी ऊंचाई 18 इंच थी। डेनियलसन ने रजिस्टर में बताया कि गिरने के बाद ऊपर आने में कम से कम 12 फीट का फासला था। उस समय फ्रीजर से काफी आवाज होती थी जिससे वह मदद के लिए किसी को बुला न सका अगर बुलाया भी होगा तो आवाज शोर की वजह से सुनाई नहीं दी होगी।
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर के प्यार में पड़ी महिला कांस्टेबल, नौकरी से धोना पड़ा हाथ
अधिकारी सीएनएन के अनुसार पहले मुरिलो-मोनकाडा को खोजने की कोशिश में रिश्तेदारों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों, हिरासत केंद्रों और अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन तक तक गए थे।
काउंसिल ब्लफ्स पुलिस ने कहा कि हाल ही में हुई मुरिलो-मोनकाडा की बॉडी के पोस्टमार्टम में कोई चोट के निशान नहीं मिले है। इससे साफ़ संकेत कि मुरिलो-मोनकाडा की हत्या नहीं हुई थी बल्कि वह एक एक्सीडेंट मौत के शिकार हुए। अधिकारी अब इस मामले को बंद कर रहें हैं।














