VIDEO: फ्लाइंग शिखर धवन… 37 की उम्र में भी चीते की फुर्ती, कैच देखकर होश उड़ जाएंगे

27
VIDEO: फ्लाइंग शिखर धवन… 37 की उम्र में भी चीते की फुर्ती, कैच देखकर होश उड़ जाएंगे


VIDEO: फ्लाइंग शिखर धवन… 37 की उम्र में भी चीते की फुर्ती, कैच देखकर होश उड़ जाएंगे

धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 64वां मैच धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि इस फैसले पर कप्तान धवन को गेंदबाजों का साथ नहीं मिला। दिल्ली के लिए ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन शुरुआत की थी। दोनों ने पावर प्ले और उसके बाद भी खूब चौके और छक्के लगाए लेकिन अर्धशतक से ठीक पहले डेविड वॉर्नर आउट हो गए।दरअसल पारी के 11वें की दूसरी गेंद पर सैम करन ने चतुराई दिखाते हुए स्लोअर गेंद डाल दी, जिसके कारण वॉर्नर से मिस शॉट हो गया और गेंद हवा में लहरा गई। हालांकि एक बार को देखकर ऐसा लगा था कि वॉर्नर को जीवनदान मिल जाएगा लेकिन पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने लंबी दौड़ लगाते हुए हवा में छलांग लगाकर गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया। 37 साल के शिखर धवन ने जिस अंदाज में डाइव लगाकर कैच को लपका वह हैरतअंगेज था।

ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि 37 की उम्र में भी किसी खिलाड़ी में इतनी फुर्ती हो। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मैदान पर शिखर धवन ने अपनी फील्डिंग में कमाल दिखाया है। इससे पहले भी वह कई बार अपनी बेहतरीन कैच और फील्डिंग से सुर्खियों में रहे हैं।

पहले विकेट लिए 90 रनों की साझेदारी

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन शामिल किया। पूरे सीजन में अपनी बैटिंग से निराश करने वाले पृथ्वी ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया। वहीं वॉर्नर भी अपने पूरे लय में दिखे। इस कारण दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई।

हालांकि इस बीच वॉर्नर 31 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद में 54 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में पृथ्वी ने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है दिल्ली

आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में दिल्ली की टीम कुल 12 मैच खेल चुकी है जिसमें उसे सिर्फ 4 में जीत मिली है। वहीं पंजाब के खिलाफ वह अपने 13वें मैच में मैदान पर उतरी है। वहीं पंजाब किंग्स 12 अंकों के साथ 8 स्थान पर है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना होगा, तभी उसके लिए कोई संभावना बन सकती है।

IPL 2023: कहां चले गए मार्क वुड, क्यों लखनऊ प्लेइंग-11 में नहीं कर रही शामिल? 4 मैचों में झटके थे 11 विकेट
Delhi Capitals: क्या दिल्ली कैपिटल्स से होनी वाली है रिकी पोटिंग की छुट्टी, देखने को मिलेगी दादगिरी?
Mohsin Khan Life Story: हाथ काटना पड़ता… मुंबई को हराने वाले मोहसिन खान ने बताया वो खौफनाक मंजर



Source link