Haryana News: रोती रही महिलाएं, लेकिन नहीं रुका प्रशासन का बुलडोजर, ग्रीन बेल्ट में किया अवैध निर्माण ध्वस्त

13
Haryana News: रोती रही महिलाएं, लेकिन नहीं रुका प्रशासन का बुलडोजर, ग्रीन बेल्ट में किया अवैध निर्माण ध्वस्त

Haryana News: रोती रही महिलाएं, लेकिन नहीं रुका प्रशासन का बुलडोजर, ग्रीन बेल्ट में किया अवैध निर्माण ध्वस्त

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस भारी पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। डीटीपी विभाग की कार्यवाही से भू–माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम ने तावडू के समीप गांव ग्वारका में अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन अवैध दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया। अभियान शुरू होने से पहले करीब आधा दर्जन महिलाएं सबसे पहले प्रशासन के सामने आकर गिड़गिड़ाने लगी। लेकिन कार्यवाही के दौरान मौके पर पुलिस बल ने सख्ती दिखाई तो महिलाएं दुकानों और मकानों को टूटने से नहीं बचा सकी। रोती रही महिलाएं
महिलाएं अपने मकानों को बचाने के लिए रोती रही तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन का बुलडोजर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करता रहा। लगभग 1 घंटे तक महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने प्रशासन का विरोध किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के समक्ष सभी बेबस नजर आए। जिला नगर योजनाकार अधिकारी बीनेश कुमार ने बताया कि यह ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण किया गया था। निर्माण करने वाले को पहले कई बार नोटिस देकर भी निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। बार–बार आदेशों का उल्लंघन किया गया तो यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान तावडू क्षेत्र के ग्वारका, खोरी कला, रंगाला, फतेहपुर झामुवास में लगभग 12 एकड़ में 5 दुकाने, 3 अवैध कॉलोनियों में बने मकानों में तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही 15 डीपीसी दीवार और कनेक्टिंग रास्तों को भी जेसीबी से खुर्दबुर्द किया गया। इसके साथ ही गांव रंगाला में एक शराब की दुकान को भी सील किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध निर्माण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से यह अभियान जारी रहेगा।

पुन्हाना में भी धड़ल्ले से चल रहा अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य
नूंह जिले के पुन्हाना में चारों ओर कृषि योग्य भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनियां विकसित करने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। भू माफियाओं द्वारा लोगों को नई–नई सुविधाओं का लालच देकर उन्हें महंगे दामों पर जमीन बेची जा रही है। ऐसी अवैध कॉलोनियों पर रातों रात मकान बनकर तैयार हो रहे है। लेकिन प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना बैठा है।

भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील
डीटीपी विभाग ने बार–बार प्लाटिंग करने के आरोप में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन इसके बावजूद काफी समय से जिला नगर योजनाकार की कार्रवाई नहीं होने पर अवैध कॉलोनियों को विकसित करने का काम जारी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भोले भाले लोगों को उनकी मेहनत की कमाई से हाथ धोना ना पड़े।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News