Ghaziabad नगर निगम को DMRC का झटका, कहा- नहीं देगा 56 करोड़ का सर्विस टैक्स, जानिए क्या है मामला?

3
Ghaziabad नगर निगम को DMRC का झटका, कहा-  नहीं देगा 56 करोड़ का सर्विस टैक्स, जानिए क्या है मामला?

Ghaziabad नगर निगम को DMRC का झटका, कहा- नहीं देगा 56 करोड़ का सर्विस टैक्स, जानिए क्या है मामला?


सर्विस टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम और डीएमआरसी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। डीएमआरसी को पिछले वर्ष भी नगर निगम ने बकाया सर्विस टैक्स अदा करने के लिए नोटिस थमाया था। मगर डीएमआरसी ने नगर निगम को सर्विस टैक्स नहीं देने की बात नहीं की थी।

 

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
गाजियाबाद: बकाया सर्विस टैक्स के मामले में नगर निगम को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा झटका दिया है। डीएमआरसी ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेटृो के नौ स्टेशन पर बकाया सर्विस टैक्स अदा करने से स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। डीएमआरसी के इन स्टेशनों पर नगर निगम का करीब 56 करोड़ सर्विस टैक्स बकाया है। नगर निगम का कहना है कि अब वह इस मामले में देख रहा है कि आगे क्या किया जा सकता है। सर्विस टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम और डीएमआरसी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। डीएमआरसी को पिछले वर्ष भी नगर निगम ने बकाया सर्विस टैक्स अदा करने के लिए नोटिस थमाया था। मगर डीएमआरसी ने नगर निगम को सर्विस टैक्स नहीं देने की बात नहीं की थी। उस समय डीएमआरसी का कहना था कि वर्ष 2014 में नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर जो एमओयू साइन किया गया था, उसमें तय किया था कि जो भी स्टेट टैक्स होगा वह यूपी सरकार की ओर से एमओयू साइन करने वाले जीडीए को वहन करना होगा। नगर निगम ने इसके बाद डीएमआरसी के इसी कथन के आधार पर जीडीए को डीएमआरसी के सर्विस टैक्स अदा करने के लिए नोटिस जारी किया। जीडीए का कहना था कि डीएमआरसी के साथ एमओयू के साथ ऐसी शर्त लगाई गई थी कि जब तक प्रोजेक्ट निर्माणाधीन रहेगा, उस समय किसी भी तरह के स्टेट टैक्स को डीएमआरसी को नहीं देना है। प्रोजेक्ट के पूरा होते ही सर्विस टैक्स डीएमआरसी को देना होगा। बाद में डीएमआरसी, जीडीए और नगर निगम के अधिकारियों के बीच पिछले वर्ष मई में बैठक हुई थी। जहां यह तय हो गया कि डीएमआरसी पर बकाया इस सर्विस टैक्स से जीडीए का कोई लेना-देना नहीं है।

डीएमआरसी ने भी निगम को आश्वस्त किया था कि वह दिलशाद गार्डन, शहीदनगर, राजगबाग, राजेंद्र नगर, श्यामपार्क, मोहननगर, अर्थला, हिंडन रिवर और नया बस अड्डा मेटृो स्टेशन पर बकाया सर्विस टैक्स के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर कदम उठाएगा। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर निगम की ओर से हाल ही में डीएमआरसी को नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के सभी स्टेशनों पर बकाया 56 करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स देने के लिए नोटिस दिया था। अब डीएमआरसी ने निगम से कहा कि वह सर्विस टैक्स अदा नहीं करेंगे। उनका तर्क है कि डीएमआरसी की लीगल सैल ने ऐसा करने का कानूनी अधिकार बताया है। अब निगम का कहना है कि वह इस मामले में डीएमआरसी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस प्रकरण को सुलटाने की कोशिश करेंगे।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News