Advertising
Home Breaking News Hindi सरकारी नौकरी: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
Advertising
<

सरकारी नौकरी: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

290

सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के कई 104 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता :

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से लॉ में तीन वर्षीय प्रोफेशनल कोर्स या 5 वर्षीय इंट्रीग्रेटेड डिग्री होनी चाहिए।


आयु सीमा :

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। 


आवेदन प्रक्रिया :

उम्मीदवार दिए गए पते पर भरा हुआ आवेदन पत्र भेजें। सावधानीपूर्वक सभी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन “रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट न्यायाधिकरण इलाहाबाद’’ के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट / कुरियर द्वारा भेज सकते हैं।

आवेदन शुल्क :

Advertising

उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर 300 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा।

ये भी पढ़ें : रेलवे ने निकाली हैं सीधी भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन

Advertising