… जो होली में ठुमका न लगाए वो अगले जन्म में पाकिस्तान पहुंचेगा,
कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बरसाने की होली की तर्ज पर धाम में होली मनाई है। होली के गीतों पर पीठाधीश्वर नाचते-गाते नजर आए। बागेश्वर धाम में रंग गुलाल के आलावा फूलों से भी होली खेली गई। भक्तों ने पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर फूलों की वर्षा की है। इसके बाद भक्तों ने जमकर होली खेली। धाम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
होली पर सजा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, मंच पर नाचते दिखे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
कई विधायक मंच पर रहे मौजूद
धाम में होली के लिए एक मंच बनाया गया था। मंच बीजेपी और कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक मौजूद थे। साथ ही अन्य कई नेता भी वहां मौजूद थे। इसके साथ अन्य लोग भी होली मिलन समारोह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ झूमते नजर आए हैं। साथ ही लोग एक-दूसरे को खूब रंग गुलाल लगा रहे थे।
रंग में दिखे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री होली पर्व पर पूरी तरह से रंग में दिखे। भक्तों के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘होली खेले रघुवीरा’ गाना गाया। साथ ही मंच से जमकर ठुमके लगाए। धाम में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे। बाबा भी अपने भक्तों के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें