Agra: महिला के साथ पोर्न फिल्म बनाना चाहता था वकील, बेटे की शादी से 2 दिन पहले गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इस संबंध में प्रकाश नारायण शर्मा उर्फ बबली उसके अधिवक्ता थे। लॉकडाउन में अधिवक्ता उसके घर आ गए। कहने लगे की पत्नी से उनका विवाद हो गया है, उसके घर कुछ दिन रहेंगे। घर में उन्होंने उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके बाद कई बार उसका रेप किया, उससे कहने लगे कि पोर्न फिल्म बनाएंगे। इस काम में बहुत पैसा मिलता है। महिला की अधिवक्ता के साथ 4 जनवरी को दीवानी में मारपीट हो गई थी। 5 जनवरी को दोनों ने थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिवक्ता का आरोप है कि महिला ने उसके मोबाइल से निजी फोटो चुरा लिए थे और उन्हें वायरल कर दिया था। इसके एवज में महिला उससे 2 करोड़ की रंगदारी मांग रही थी। 40 लाख रुपए देने के बावजूद भी महिला ने उसके अश्लील वीडियो, फोटो वायरल कर दिए थे।
दीवानी में घुसने नहीं दे रहे
महिला ने पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह को बताया कि उसका अपने पति से मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में पैरवी के लिए दीवानी परिसर जाती है तो उसका पीछा किया जाता है। मुकदमा वापसी का दबाव बना रहे हैं। उसकी जान को खतरा है। तेजाब से उसका चेहरा खराब करने की धमकी दी जा रही है। वह घर में कैद हो गई है, उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगी।
खास लाइफस्टाइल के लिए प्रसिद्ध है अधिवक्ता
अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा आगरा के जाने-माने वकीलों में शामिल हैं। उनके पिता और पुत्र भी वकील हैं। दीवानी में वह ऑडी गाड़ी से आते हैं। अपनी खास लाइफ स्टाइल के बारे में वे काफी चर्चित है। बीते विधानसभा चुनाव में भी वह चर्चा में आए थे। समाजवादी पार्टी से उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी मांगा था। महिला ने आरोप लगाया है कि चुनाव लड़ने के लिए उससे आरोपी ने 40 लाख हड़प लिए थे। 6 फरवरी को उनके बेटे की शादी है। शादी का कार्ड भी बांट रहे हैं। शादी के शादी से 2 दिन पहले अधिवक्ता की गिरफ्तारी से उनके घरवाले काफी परेशान हैं। शुकवार रात को थाने में रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। पिछले साल अश्लील वीडियो फोटो वायरल होने के बाद वह विदेश घूमने चले गए थे। इस बात को लेकर दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं में खास चर्चाएं रहीं।
रिपोर्ट – सुनील साकेत