बिहिया में झंडोत्तोलन
बिहिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख, बीस सूत्री कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम महतो, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर कामेश्वर कुमार, बिहिया थाने में थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह, नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता, सीएचसी कार्यालय में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ रीना श्रीवास्तव, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य एस के दूबे, बीआरसी में बीडीओ लोक प्रकाश, बिहिया स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, डीलर एसोसिएशन कार्यालय बिहिया में जिलाध्यक्ष नंद कुमार ओझा, दीपक पॉली क्लीनिक बिहिया में डॉ संध्या बाला, विश्व भारती शिक्षा सदन (बिहिया चौरास्ता) पर निदेशक सियाराम ओझा, यूनिवर्सल टेन प्लस टू पब्लिक स्कूल बिहिया में निदेशक राधेश्याम सिंह, अभिनव पुस्तकालय में अध्यक्ष पप्पू कुमार, मां शारदा कोचिंग सेंटर के निदेशक कुमार मनीष, आदर्श महथिन विधापीठ सिकरिया में सचिव कमल कुमार चौबे, विवेकानंद संस्कार भारती हाईस्कूल के पीछे के प्राचार्य विजय कुमार गुप्ता, एसबीआई में शाखा प्रबंधक झालन ट्रोल, यूको बैंक में वरीय प्रबंधक सह शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर, कन्या मवि बिहिया में प्राचार्य सवेश राम, प्रतियोगिता शिक्षण संस्थान आवासीय विद्यालय साहेब टोला में डायरेक्टर राजेश मिश्रा, व्यापार मंडल केन्द्र पर पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, रानीसागर पंचायत भवन पर मुखिया सदरून निशा, कमरियांव पंचायत भवन पर मुखिया अनिता देवी, मझौली पंचायत भवन पर मुखिया उमिला यादव, फिनगी पंचायत भवन पर मुखिया मुन्नी देवी, कल्याणपुर पंचायत भवन पर मुखिया विरेन्द्र यादव, पीपरा जगदीश पंचायत भवन पर मुखिया समुद्री देवी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बीडीओ लोकचंद्र प्रकाश, सीओ सुशील कुमार उपाध्याय, जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लालबहादुर महतो, समाजिक कार्यकर्ता ज़ुबैर खां, नेयाज खां, श्याम कुमार मुन्नू सहित कई थे।
संदेश : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
संदेश। प्रखंड में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख रीमा देवी, बीआरसी में बीईओ केशरी सुधीर सिंह, रेफरल अस्पताल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रणधीर कुमार, पीएचईडी कार्यालय सीओ उमेश चौधरी, भाजपा कार्यालय मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, व्यापार मंडल पर अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आईसीडीएस कार्यालय सीडीपीओ संगीता भगत, संदेश थाना पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, कारगिल शहीद विद्यानंद सिंह के स्मारक स्थल पनपुरा में शहीद की पत्नी पार्वती देवी, संदेश पंचायत भवन पर मुखिया सोनम प्रवीण, बागा पंचायत में मुखिया उपेंद्र ओझा, भारतीय क्रांति वीर पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यराज कृष्ण पासवान, अफरोज रिसर्च पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अफरोज शानू, पार्वती कन्या उवि अखगांव में प्रचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद, बागा पंचायत में बागा पैक्स गोदाम पैक्स अध्यक्ष टिंकू कुमार मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया।
उदवंतनगर : दफ्तरों व निजी संस्थानों में फहराया तिरंगा
उदवंतनगर। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख आनंती देवी ने बीडीओ अरुण सिंह व सीओ शैलेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। थाने पर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने तिरंगे को सलामी दी। जीरोमाइल स्थित कौशल्या समय हॉस्पीटल पर डॉ विपीन तिवारी, बब्लू सिंह व अजित सिंह सहित अन्य स्वास्थ कर्मियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया और सभी मरीजों के परिजनों में मिठाई बांटी गई। जीरोमाइल स्थित आरएनएस डीपीएस स्कूल व क्रीड इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की मौजूदगी में तिरंगा झंडा फहराया। वहीं सरथुआं पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह, मसाढ़ के पूर्व मुखिया श्री कुमार सिंह, राजद के युवा नेता भीम यादव, भगवतीपुर के समाजसेवी राम अवधेश यादव व भाजपा नेता राम दिनेश यादव व सचिदा कुमार सिंह ने अपने आवास पर झंडा फहराया। वहीं एड़ौरा की मुखिया ललिता देवी, कुसुम्हा के मुखिया अभय सिंह, एकौना की उप मुखिया उषा देवी, उदवंतनगर में मुखिया राजेश सिंह, कारीसाथ में मुखिया धर्मशीला देवी व बीडीसी डॉ उमेश सिंह, बामपाली में मुखिया मालती देवी, जिप सदस्य सोनू कुमार, बकरी में मुखिया प्रभावती देवी, बीडीसी रामाशंकर राय व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकुल सिंह ने तिरंगे को सलामी दी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।