INDW vs NZW: कल कर्तव्य पथ पर, आज क्रिकेट की पिच पर… भारत की बेटियों का करिश्मा, अंडर-19 WC फाइनल में पहुंचीं

32
INDW vs NZW: कल कर्तव्य पथ पर, आज क्रिकेट की पिच पर… भारत की बेटियों का करिश्मा, अंडर-19 WC फाइनल में पहुंचीं


INDW vs NZW: कल कर्तव्य पथ पर, आज क्रिकेट की पिच पर… भारत की बेटियों का करिश्मा, अंडर-19 WC फाइनल में पहुंचीं

नई दिल्ली: श्वेता सहरावत की तूफानी बल्लेबाजी से भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 14.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए श्वेता ने 45 गेंद में बेहतरीन 61 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कुल 10 चौके भी लगाए। श्वेता के अलावा सौम्या तिवारी ने 26 गेंद में 22 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान शेफाली वर्मा सिर्फ 10 रन बना सकी जबकि गोनादी तृषा ने नाबाद 5 रन बनाईं।

गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के लिए अन्ना ब्राउनिंग ने सबसे अधिक दो हासिल किए। इसके अलावा और गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम के लिए मुश्किल पैदा नहीं कर सकी।

पार्शवी चोपड़ा ने फिर दिखाया कमाल

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन धमाकेदार रही थी। टीम इंडिया के लिए पार्शवी चोपड़ा ने एक बार फिर से कमाल दिखाया। पार्शवी ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन के साथ 20 रन खर्च की, जिसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल किया। पार्शवी के अलावा मन्नत कश्यप, तीस्ता संधू, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की हालत ऐसी रही कि सिर्फ 10 ओवर के खेल में अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। टीम के ओपनर बल्लेबाज तो सिर्फ तीन रन का ही योगदान दे सकीं। हालांकि जॉर्जिया प्लमेर और इसाबेल गेज ने जरूर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होते ही एक बार फिर से टीम इंडिया के गेंदबाज हावी हो गईं।

न्यूजीलैंड के लिए जॉर्जिया प्लमेर ने सबसे अधिक 32 गेंद में 35 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इसाबेल गेज ने 22 गेंद में 26 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के लिए और कोई भी बैटर कमाल नहीं दिखा सकी। न्यूजीलैंड के लिए 6 बैटर ऐसी रहीं जो दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकीं।

IND vs NZ 1st T20: रांची में भारत का धाकड़ रिकॉर्ड, सूर्या ही नहीं ये 5 खिलाड़ी भी न्यूजीलैंड पर गजब ढाएंगे आज
Ind vs Nz Playing 11: पृथ्वी बैठेंगे बाहर, अक्षर की जगह कौन… न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Ind vs Nz: एमएस धोनी के मंत्र से हार्दिक-ईशान मचाएंगे कोहराम, रांची में आज न्यूजीलैंड की खैर नहीं!



Source link