Shraddha Murder Update: आरी जैसी चीज से काटी गई श्रद्धा की बॉडी, एम्स में हड्डियों का पोस्टमार्टम
23 हड्डियां भेजी गई थीं एम्स, ज्यादातर श्रद्धा की
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में श्रद्धा की हड्डियों का पोस्टमार्टम किया गया है। इस बात की जानकारी बुधवार को पुलिस को भी दी गई थी। सूत्रों ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम के लिए 23 हड्डियां एम्स भेजी गई थीं जिसमें ज्यादातर हड्डियां श्रद्धा की थीं वहीं कुछ हड्डियां जानवरों की भी बताई जा रही हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि दो हड्डियों में गहरे कट के निशान थे जिससे यह पता चल रहा है कि इसे आरी जैसे किसी औजार से काटा गया है। इनमें से एक हड्डी जांघ की बताई जा रही है। इसके अलावा भी कुछ हड्डियों में कट के निशान थे। इन्हें देखकर पता चल रहा है कि शरीर को टुकड़ों में काटने के लिए चाकू का उपयोग हुआ था।
पुलिस को जंगलों में मिली थे बाल और हड्डियां
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी आफताब ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसने आरी से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे। आफताब के बताए अनुसार, पुलिस उसे हार्डवेयर की दुकान भी ले गई थी जहां से उसने ब्लेड और आरी का फ्रेम खरीदा था। सूत्रों ने आगे बताया कि उसने वारदात को अंजाम देने के बाद आरी को गुरुग्राम स्थित अपने ऑफिस के पास वाले जंगल में फेंक दिया था। पिछले हफ्ते पुलिसवालों ने यह दावा किया था कि जो बाल और हड्डियां हमने जांच के लिए भेजी थीं वह श्रद्धा की ही थीं।आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर से सटे जंगलों में छानबीन के दौरान पुलिस ने बाल और हड्डियां बरामद की थीं। पुलिस ने बताया कि बाल और हड्डियों को हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और डायगनोस्टिक्स में डीएनए माइटोकॉन्ड्रियल प्रोफाइलिंग के लिए भेजा गया था। इसके बाद पुलिस को रिपोर्ट सौंपी दी गई थी जिसमें बताया गया था कि हड्डी का एक भाग और बाल श्रद्धा के पिता और भाई से मैच कर रहा है।

