सुम्बुल तौकीर ने 17 की उम्र में इंडस्ट्री में दिखाई थी धमक, अब बिग बॉस 16 में मचाएंगी धमाल h3>
जैसे-जैसे बिग-बॉस 16 के प्रीमीयर की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे हार्ट बीट तेज हो रही हैं। हर कोई इस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड है। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सीजन से जुड़ी खबरें जुलाई से ही आनी शुरू हो गई थी। फैन पेजेस पर इसके प्रोमो, सेट डिजाइन, शुरू होने की डेट से लेकर इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी थी। हालांकि उस प्रिडिक्शन में से कुछ तो सही और काफी चीजें गलत साबित हुईं। खैर, अब ये रियलिटी शो आ रहा है। इसमें गौतम विज से लेकर, चांदनी शर्मा, निमृत अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर का नाम चैनल की तरफ से कंफर्म किया गया है। सभी के वीडियोज रिलीज किए गए हैं। हमने आपको तीन के बारे में विस्तार से बताया है। अब सुम्बुल के बारे में भी तसल्ली से जान लीजिए।
सुम्बुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) को आप सभी ने स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ में देखा था। इसमें उनका किरदार काफी दमदार था। हालांकि लीप आने की वजह से उन्हें इस शो से जाना पड़ा। इससे उनके फैन्स को जोर का झटका भी लगा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक्ट्रेस को स्क्रीन पर दोबारा देखने के लिए फैन्स ने सोशल मीडिया पर इच्छा जाहिर की। उस समय तो ये पता नहीं था कि वह सीधे इतने बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन जाएंगी। मगर जो भी हो। फाइनली Sumbul Tuqeer Khan अब Bigg Boss 16 में सबके दांत खट्टे करने आ रही हैं।
सुम्बुल तौकीर ने ‘इमली’ में दिखाए सारे इमोशन
Imlie उर्फ सुम्बुल बहुत ही मासूम हैं। उनकी आखों की मस्तियां देख हर कोई शरमा जाता है। उनका चुलबुला अंदाज ये बताता है कि उनमें अभी-भी बचपन जिंदा है। खुद तो वह मस्तमौला रहती ही हैं। अपने साथ वालों को भी वह हंसाती-खिलाती रहती हैं। सीरियल में तो उन्होंने अपने हर तरह के इमोशन दिखाए हैं। अब असल में वह कैसी हैं इस शो से साफ हो जाएगी।
सुम्बुल तौकीर के पेरेंट्स का हो गया था तलाक
सुम्बुल तौकीर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। यहां 15 नवंबर 2005 को इनका जन्म हुआ था। इनकी उम्र महज 17 साल है। उनके घर का नाम गुनगुन है लेकिन प्यार से लोग उन्हें ‘इमली’ भी बुलाते हैं। इनके पिता का नाम तौकीर खान है। वह डांस कोरियोग्राफर हैं। एक्ट्रेस ने जो कि अपने नाम में लगा रखा है। जब यह 6 साल की थीं तभी इनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। वह तभी से अपने पिता और छोटी बहन सानिया के साथ रहती हैं।
सुम्बुल तौकीर खान को नहीं बनना था एक्टर
सुम्बुल ने 11 साल की उम्र में यानी 2014 में बिग मैजिक चैनल के शो ‘अकबर बीरबल’ से डेब्यू किया था। इसमें उनका किरदार उतना लाइमलाइट में नहीं आया था, जितना अब वह लोगों के बीच पॉप्युलर हुई हैं। उन्हें वैसे बचपन से डांस का शौक था। उनके इंस्टाग्राम पर आप उसकी झलक आसानी से देख सकते हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि वह कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। उन्हें हमेशा से ही एक डॉक्टर बनना था। इसी का सपना बचपने से देखा भी। हालांकि वह पूरा न हो सका क्योंकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
आयुष्मान खुराना संग सुम्बुल तौकीर खान की फिल्म
सुम्बुल तौकीर खान ने फिल्मों में भी काम किया है। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में नजर आ चुकी हैं। यह मूवी 2019 में आई थी और सुपर-डुपर हिट हुई थी। यह एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा वह ‘इशारों इशारों में’ और ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स में अभिनय कर चुकी हैं। यही नहीं। वह ध्वनि भानुशाली के म्यूजिक वीडियो ‘वास्ते’ में भी फीचर हो चुकी हैं। शॉर्ट फिल्म ‘घर की ज्योति’ में भी इन्होंने अपना हाथ आजमाया था। अब वह बिग बॉस में नजर आने वाली हैं।
इमली से हो गई थीं सुम्बुल तौकीर खान रिजेक्ट
सुम्बुल तौकीर खान ने भले इमली से नाम कमाया लेकिन शुरू में उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। दरअसल, टेलीचक्कर को दिए एक इटंरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका पिछला शो ‘इशारों इशारों में’ ऑफ एयर हो गया था। फिर लॉकडाउन हो गया था और सब चीजें ठप हो गई थीं। इसके बाद जब चीजें सही हुईं तो उन्होंने कई मूवी, वेब सीरीज और टीवी शोज के लिए ऑडिशन दिया। लेकन हमेशा उन्हें रिजेक्शन मिला। इससे उनका कॉन्फिडेंस टूट गया था। इससे वह डिप्रेस्ड महसूस करने लगी थीं। उन्हें लगा था कि अब उनका करियर खत्म हो गया है। लेकिन एक दिन उन्हें पिछले शो के सुपरवीजन प्रोड्यूसर का कॉल आया और उन्होंने कहा कि अपकमिंग शो के लीड रोल के लिए ऑडिशन है। कैरेक्टर बिहार का है। एक्ट्रेस को वहां की भाषा में ही बात करनी होगी। सुम्बुल ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह इतने रिजेक्शन झेलकर उनका कॉन्फिडेंस डगमगा गया था। फिर उन्हें SP ने एक बार कोशिश करने के लिए कहा। वह मान गईं। ऐसे उन्हें इमली मिला।