Eknath Shinde: 40 दिन बाद आखिरकार एकनाथ शिंदे का मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिये लिस्ट

42
Eknath Shinde: 40 दिन बाद आखिरकार एकनाथ शिंदे का मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिये लिस्ट

Eknath Shinde: 40 दिन बाद आखिरकार एकनाथ शिंदे का मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिये लिस्ट

मुंबई: राज्य की 40 दिन पुरानी शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde- Fadnavis Government) का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को होगा। राजभवन में सुबह 11 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बीजेपी (BJP) और शिंदे गुट की तरफ से 9-9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें मुंबई (Mumbai) बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा का नाम भी शामिल है। लोढ़ा पहली बार मंत्री बनेंगे। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, आशीष शेलार, विजय कुमार गावित, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, राधाकृष्ण विखे पाटील, सुरेश खाडे, अतुल सावे और गणेश नाईक के नाम भी मंत्रियों की लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं।

शिंदे गुट की तरफ से ज्यादातर उन्हीं को मंत्री पद दिया जा सकता है, जो उद्ध‌व सरकार में मंत्री थे और शिंदे के नेतृत्व में बगावत करके पहले सूरत और फिर गुवाहटी पहुंचे थे।

मॉनसून सत्र 17 अगस्त से
महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनसून सत्र 17 से 23 अगस्त तक चलेगा। सात दिन के इस सत्र में शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। कामकाजी दिवस पांच दिन होंगे। इससे पहले मॉनसून सत्र 18 जुलाई को शुरू होने वाला था, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। मॉनसून सत्र बुलाने के बाबत मंगलवार को विधानभवन में विधानमंडल कामकाज समिति की बैठक में बुलाई गई है। बताया गया है कि बैठक में अधिवेशन की तिथि की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

TET घोटाले में विधायक की बेटियों के नाम
टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) के कथित घोटाले में विधायक अब्दुल सत्तार की बेटियों हिना और उजमा सत्तार का नाम सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने टीचर बनने के लिए कथित तौर पर एजेंटों को पैसे दिए। सत्तार का कहना है कि उनकी बेटियां परीक्षा में शामिल तो हुई थीं, लेकिन वे फेल हो गई थीं।

बीजेपी

चन्द्रकान्त पाटिल गिरीश महाजन राधाकृष्ण विखे पाटिल सुधीर मुनगंटीवार विजयकुमार गावित सुरेश खाड़े अतुल सावे मंगल प्रभात लोढा रवींद्र चव्हाण
मराठा गुर्जर ओबीसी मराठा वैश्य आदिवासी शेड्यूल कास्ट ओबीसी जैन मारवाड़ी मराठा
पश्चिम महाराष्ट्र उत्तर महाराष्ट्र पश्चिम महाराष्ट्र विदर्भ नंदुरबार उत्तर महाराष्ट्र पश्चिम महाराष्ट् मराठवाड़ा मुंबई डोंबिवली

शिंदे गुट

उदय सामंत संदीपान भूमरे गुलाबराव पाटिल दादा भूसे शंभुराजे देसाई संजय राठोड संजय शिरसाठ
मराठा मराठा ओबीसी मराठा मराठा वीजेएनटी शेड्यूल कास्ट
कोंकण मराठवाड़ा उत्तर महाराष्ट्र उत्तर महाराष्ट्र पश्चिम महाराष्ट्र पश्चिम विदर्भ मराठवाडा

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News