Maharashtra Cabinet Expansion: एकनाथ शिंदे की बीमारी या SC का पेंच, क्यों टला महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार? h3>
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी की अटकलों के बीच गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। फडणवीस के राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख जेपी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने की उम्मीद है। इधर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने की बात कहकर कैबिनेट का विस्तार टाल दिया गया है। वहीं एक खेमे का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार होगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में ही हैं। शिंदे का स्वास्थ्य खराब होने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कैबिनेट में अभी शिंदे और फडणवीस ही हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी को लेकर शिंदे और फडणवीस पर कटाक्ष किया।
15 अगस्त के बाद विस्तार?
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के सीएम और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है। नौकरशाहों का मानना है कि शीर्ष अदालत में चल रहे केस पर फैसला आने के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। एकनाथ शिंदे ने 27 जुलाई को कहा था कि वह अगले तीन दिनों में कैबिनेट का विस्तार करेंगे, और फडणवीस ने कहा था कि यह जल्द ही होगा। शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बुधवार को कहा कि विस्तार रविवार से पहले होगा, जबकि भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को कहा कि 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
सूची लेकर दिल्ली पहुंचे फडणवीस?
भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘फडणवीस कैबिनेट सदस्यों की सूची के साथ नई दिल्ली में हैं। वह भाजपा नेतृत्व से मिलेंगे और मुंबई लौटेंगे।’ कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को फैसला आने की उम्मीद थी इसलिए शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार का दिन तय किया गया था लेकिन फिलहाल मामला 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र कैबिनेट लिस्ट में किनके नाम?
बीजेपी नेताओं के अनुसार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, प्रवीण दारेकर, बबन लोनीकर, नितेश राणे और रवींद्र चव्हाण भाजपा से कैबिनेट मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, दादा भूसे, शंभूराज देसाई, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, बच्चू कडू या रवि राणा शिंदे समूह के दावेदार हैं। पूर्व मंत्री आशीष शेलार भी सबसे आगे चल रहे हैं।
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News