UP Top News : हरियाणा की अवैध शराब यूपी की राह पकड़ जा रही बिहार | UP Top News Illegal liquor Haryana Bihar going way of Uttar Pradesh | Patrika News h3>
सीएम योगी ने बदले मंत्रियों के मंडल सीएम योगी ने मंत्रियों के मंडलीय दौरों के सकारात्मक असर को देखते हुए अगस्त महीने के लिए मंडल बदल दिए हैं। राज्यमंत्रियों को भी अब दूसरे मंत्रियों के साथ लगा दिया गया है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी व राज्यमंत्री दिनेश खटीक लगाए गए हैं। दिनेश खटिक हाल में अपने नाराजगी भरे पत्र को लेकर चर्चा में आए थे। अब मंत्री नए मंडल के जिलों के दौरे पर जल्द निकलेंगे। उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट व इन्हीं मंडलों में दूसरे मंत्रियों द्वारा दी गई रिपोर्ट का मिलान होगा। कमियां उजागर होने पर समाधान न होने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। खास बात यह है कि दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मंडल दौरे से इस बार मुक्त रखा गया है।
एआरटीओ 11 से 2 बजे तक आमजन से मिलें : परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को प्रत्येक कार्य दिवस में दिन में 11 से दो बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर आमजन व वाहन स्वामियों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों से मिलने का नियमित समय इसलिए रखा गया है ताकि सभी को इसकी जानकारी हो जाए। उन्होंने चालान को समयबद्ध तरीके से क्राइम रजिस्टर में निर्धारित कालमों के अलावा आधी-अधूरी सूचनाएं अंकित करने पर भी नाराजगी जताई। प्रदेश के 19 जिलों में आरटीओ बैठते हैं, इन्हीं के अधीन प्रदेश के सभी जिलों में एआरटीओ बैठते हैं। कई स्थानों पर एआरटीओ के विलंब से आने की शिकायतें भी मिल रही थीं। इसलिए परिवहन मंत्री ने एआरटीओ को समय पर आफिस आने के साथ ही आमजनों से मिलने का समय तय कर दिया है।
राम शिरोमणि सनातन परंपरा के संवाहक : कृष्ण गोपाल संघ के पूर्व विभाग संघचालक पंडित राम शिरोमणि मिश्र के विशिष्ट जीवन पर प्रकाशित पुस्तक ‘वट वृक्ष की छांव’ का विमोचन का कार्यक्रम मंगलवार को उनके प्रयागराज स्थित निवास पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सह कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम शिरोमण मिश्र सनातन परंपरा के प्रतीक चिह्न थे। पं. राम शिरोमण मिश्र निवृत्ति ज्योतिर्मयी कार्य करते थे। आरएसएस के सह कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि राम शिरोमणि शैक्षिक जीवन को ही सदैव परमार्थ माना है। वे भोर में अपने विद्यार्थियों को लालटेन की रोशनी में पढ़ने के लिए जगाया करते थे। हम अपने गांव में क्या कर सकते हैं, यह भाव राम शिरोमणि मिश्र के अंदर था। उनके जीवन का अंतिम समय भी परमार्थ में बीता।