आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया? जल्द बजेगी शादी की शहनाई

500
आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया? जल्द बजेगी शादी की शहनाई


आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया? जल्द बजेगी शादी की शहनाई

मीका सिंह के शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ का ग्रैंड फिनाले 25 जुलाई को है। खबर आ रही है कि आकांक्षा पुरी ने यह शो जीत लिया है यानी अब वह मीका सिंह की दुल्हनिया बनेंगी। आकांक्षा पुरी और मीका सिंह पिछले 14 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

 

खबर है कि आकांक्षा पुरी ने ‘मीका दी वोटी’ जीत लिया है और अब वो मीका की दुल्हनिया बनेंगी। फोटो: Insta/akanksha8000
सिंगर मीका सिंह अपनी दुल्हनिया ढूंढने के लिए टीवी की दुनिया में आए थे। इसीलिए उन्होंने अपना स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ शुरू किया था। अब लगता है कि मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। वह हमसफर मिल गया है, जिसके साथ वह अपना घर बसाएंगे। खबर है कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने ‘मीका दी वोटी’ जीत लिया है। आकांक्षा पुरी, मीका सिंह का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। वह मीका सिंह की बहुत अच्छी दोस्त हैं और काफी साल से उन्हें जानती हैं।

25 जुलाई को ‘मीका दी वोटी’ का फिनाले

Swayamvar: Mika Di Vohti स्वयंवर का ग्रैंड फिनाले 25 जुलाई को होगा, जिसमें फैसला होगा कि मीका सिंह की दुल्हनिया कौन बनेगी। पर ऐसा लगता है कि फैसला हो चुका है। Akanksha Puri, मीका सिंह की दुल्हन बनने वाली हैं। हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा पुरी ने कुछ दिन पहले ही ‘मीका दी वोटी’ स्वयंवर में एंट्री की थी और उन्होंने मीका का दिल जीत लिया है।


14 साल से मीका को जानती हैं, कहा था- किंग की क्वीन मैं हूं

‘मीका दी वोटी’ में एंट्री करने से पहले आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वह मीका सिंह को 13-14 साल से जानती हैं। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। इसलिए जब उन्हें पता चला कि मीका सिंह स्वयंवर रचाकर अपने लिए दुल्हनिया खोज रहे हैं, तो उन्होंने भी अपनी दोस्ती को मौका देने के बारे में सोचा। आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनका दोस्त उनका लाइफ पार्टनर बने। ‘मीका दी वोटी’ में एंट्री करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा था, ‘किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।’

पढ़ें: 45 साल के मीका सिंह करेंगे आधी उम्र की लड़की से शादी? रिश्ता लेकर आई हैं ये हसीनाएं

mika singh akanksha puri pic

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी, फोटो: ETimes


जब इस वायरल तस्वीर से शुरू हुई थी शादी की चर्चा

बता दें कि कुछ समय पहले मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। तब मीका ने कहा था कि वह तस्वीर उनके घर पर हुए एक पाठ की थी, जिसमें आकांक्षा पुरी भी थीं। आकांक्षा पुरी, ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए एक्टर पारस छाबड़ा के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

mika singh akanksha puri

मीका सिंह, आकांक्षा पुरी, साभार: ETimes

पढ़ें: कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ जैसी बीवी चाहते हैं मीका सिंह


इन कंटेस्टेंट्स ने भी मीका को किया इम्प्रैस

अब आकांक्षा पुरी सच में मीका सिंह की ‘वोटी’ यानी दुल्हनिया बन गई हैं या नहीं, यह तो फिनाले एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल इसकी चर्चा जोरों पर है कि मीका ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया चुन लिया है। फिनाले में आकांक्षा पुरी के अलावा प्रांतिका दास, नीत महल और किशन चंदानी हैं। वो भी मीका सिंह को इम्प्रैस करने में कामयाब रही हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : has akanksha puri won mika di vohti and to marry close friend mika singh here is what we know
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network





Source link