Advertising
Home दिल्ली Jahangirpuri Violence LIVE: जहांगीरपुरी हिंसा कैसे भड़की? FIR में किनके नाम? अब...
Advertising
<

Jahangirpuri Violence LIVE: जहांगीरपुरी हिंसा कैसे भड़की? FIR में किनके नाम? अब तक के सारे अपडेट जानिए

183
Jahangirpuri Violence LIVE: जहांगीरपुरी हिंसा कैसे भड़की? FIR में किनके नाम? अब तक के सारे अपडेट जानिए

Jahangirpuri Violence LIVE: जहांगीरपुरी हिंसा कैसे भड़की? FIR में किनके नाम? अब तक के सारे अपडेट जानिए

एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में सोमवार को भी अजीब से शांति रही। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बाजार खुले हैं, लेकिन ज्यादातर लोग घरों में ही कैद हैं। दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिंसा की जांच तेज की। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। रविवार को गृह मंत्रालय ने इलाके में शांति कायम करने के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच कंपनियां और भेजीं। दिल्ली पुलिस ने इलाके की अमन समितियों के साथ बैठक करके दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने को कहा। आरोप है कि मुख्‍य आरोपी अंसार और उसके साथियों ने धार्मिक जुलूस निकाल रहे लोगों से बहस की। इसके बाद बात बढ़ी तो पथराव हो गया। उपद्रवियों ने गोलियां भी चलाईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को 40 से 50 आंसू गैस के गोले चलाकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। करीब एक घंटे के बीच भीड़ ने जमकर हिंसा की। इसमें 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। दिल्‍ली के जहांगीरपुरी में हिंसा से जुड़ा ताजा अपडेट आगे देखिए।

गलियों के गेट बंद कर फोर्स तैनात

जहांगीरपुरी में पूरे इलाके में पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया है। माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांत है। हिंसा प्रभावित इलाके में आने-जाने के तमाम रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। इतना ही नहीं, जिस कुशल सिनेमा रोड पर हिंसा हुई थी, उस पर और उसके आस-पास सी ब्लॉक मेन रोड, धोबी घाट रोड और मंगल बाजार रोड पर भी पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्‍ली पुलिस क्‍या कर रही है?

मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 2 किशोरों को भी हिरासत में लिया है, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के सभी इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अफवाहों को रोका जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

दीपेंद्र पाठक, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) दिल्ली

जहांगीरपुरी हिंसा में कौन पकड़े गए? क्‍या केस है?

पुलिस ने बताया, ‘हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार गिरफ्तार हुआ है। वह घोषित बदमाश है।’ आरोपियों की पहचान सलीम उर्फ चिकना (36), जाहिद (20), अंसार (35), शाहजाद (33), मुख्तार अली (28), मो. अली (18), आमिर (19), अक्सर (26), नूर आलम (28), मोहम्मद असलम (21), जाकिर (22), अकरम (22), इम्तियाज (29), मो. अली (27), अहीर (37), शेख सौरभ (42), सूरज (21), नीरज (19), सुकेन (45), सुरेश (43) और सुजीत सरकार (38) के रूप में हुई। सभी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

Advertising

आरोपियों के खिलाफ धारा 147 (दंगा करने की सजा), 148 (दंगा, घातक हथियार से लैस), 149 (गैरकानूनी सभा का प्रत्येक सदस्य सामान्य उद्देश्य के अभियोजन में किए गए अपराध का दोषी), 186 (जनता के निर्वहन में लोक सेवक को बाधित करना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल), 332 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए दंड), 427 (शरारत से नुकसान पहुंचाना) पचास रुपये की राशि), 436 (आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा घर, आदि को नष्ट करने के इरादे से शरारत), 307 (हत्या का प्रयास), 120बी (आपराधिक साजिश की सजा) भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

100 से ज्‍यादा संदिग्‍ध फरार, छापे डाल रही पुलिस

100-

डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया, ‘आरोपियों से तीन पिस्टल, 5 तलवारें मिली हैं। सामने आए विडियो के आधार पर जांच की जा रही है।’ सूत्रों का कहना है कि 50 से अधिक लोगों से पूछताछ चल रही है। अभी 100 से अधिक संदिग्ध अपने घरों से फरार हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए यूपी और दूसरे राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।

जहांगीरपुरी में भड़की हिंसा का आंखों देखा ‘सच’

शोभायात्रा के दौरान जिले के आला अफसर, जहांगीरपुरी थाने का स्टाफ मौजूद था। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि जहांगीरपुरी का यह संवेदनशील इलाका अचानक हिंसा की चपेट में आ गया? इसका जवाब हिंसा के सबसे अहम चश्मदीद और शोभायात्रा के सुरक्षा को संभालने वाले इंस्पेक्टर राजीव रंजन के बयान से मिलेगा। इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने ही एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने उपद्रव के एक-एक सीन का जिक्र किया है।

उन्होंने बयान दिया कि उनकी ड्यूटी अपने स्टाफ एएसआई ब्रजभूषण, जुगेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश, सूरजभान, प्रीतम, रविंदर, मनीष, कॉन्स्टेबल दीपक, सुमन, अक्षय और दिनेश के साथ हनुमान जन्मोत्सव के अरेंजमेंट में थी। एक पक्ष द्वारा तय रूट पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करीब शाम 4:15 पर शोभायात्रा ईई-ब्लॉक से वाया बीजेआरएम हॉस्पिटल रोड, के ब्लॉक, बीसी मार्केट, कुशल चौक, जी ब्लॉक, मंगल बाजार रोड महेंद्रा पार्क, ए वन मोटर्स महेंद्रा पार्क पर समाप्त होनी थी। शोभायात्रा शांतिपूर्वक चल रही थी। लेकिन जब शोभायात्रा समय करीब 6 बजे सी ब्लॉक मस्जिद के पास पहुंची तो एक शख्स अंसार अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया।

बहस ज्यादा बढ़ने के कारण पथराव शुरू हो गया। जिसके कारण शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पुलिस स्टाफ ने पथराव को रोकने व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग अलग कर दिया। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद दोनों पक्षों की ओर से अचानक फिर से नारेबाजी और पथराव शुरू हो गया, जिस पर पुलिस स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अफसरों ने शांति कायम करने की बार-बार अपील की। लेकिन एक पक्ष द्वारा लगातार पत्थरबाजी की जा रही थी। इस हालात को काबू करने के लिए 40-50 आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भीड़ को तितर-बितर किया गया।

भीड़ की तरफ से पुलिस पार्टी पर फायरिंग और पथराव किया गया। जिसमें एसआई मेदालाल के बाएं हाथ में गोली लगी। अन्य पुलिसकर्मियों और एक पब्लिक को गंभीर चोटें आईं। उपद्रवी भीड़ ने इस घटनाक्रम में एक स्कूटर में आग लगा दी। कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शांतिपूर्वक ढंग से निकाली जा रही शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव कर और फायरिंग करके, सांप्रयादिक दंगे किए गए। लोगों के सामान की लूट, दुकानों और अन्य जगहों पर आगजनी की गई। इस दंगे में इंस्पेक्टर को भी चोट आई। पुलिस ने भी प्राइवेट कैमरे से मौके की विडियोग्राफी करवाई और फोटो लिए। मौके से पत्थर, टूटी हुई बोतलें व डैमेज गाड़ियां मिलीं। बहरहाल, पुलिस की जांच स्पीड पर है।

जहांगीरपुरी की लोकेशन, उसकी हिस्‍ट्री जानिए

Delhi Jahangirpuri Violence : राजधानी के बीचों-बीच बसे रोहिंग्या का मुद्दा एक बार फिर सामने खड़ा है!

छतों से ईंट-पत्थर, बोतलें बरसा रही थीं महिलाएं…

जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जो 8 पुलिसकर्मी जख्मी हुए, उनमें एसआई मेदालाल भी शामिल हैं, जिनके बाएं हाथ में गोली लगी थी। एनबीटी से बातचीत में उन्होंने बताया कि जुलूस के साथ आगे और पीछे, दोनों तरफ पुलिस चल रही थी। मैं पीछे की तरफ था। शाम को जब जुलूस मस्जिद के सामने पहुंचा, तो वहां पहले दोनों पक्षों के लोगों की आपस में कुछ बहस हो गई, जिसके बाद मामला गालीगलौच और मारपीट तक पहुंच गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। उन्होंने एक दूसरे पर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। उस वक्त जुलूस का आगे का हिस्सा निकल चुका था और केवल पीछे के कुछ लोग बाकी थे। हमने जुलूस में शामिल सभी लोगों को चौराहे से आगे जी ब्लॉक की तरफ निकाल दिया और बाकी लोगों को चौराहे के दूसरी तरफ रोक दिया। जब हम लोग स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी औरतों ने घरों की छतों से पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। हम उनसे बचने की कोशिश करते हुए पेड़ों और दीवारों के पीछे छुपने लगे। तभी सी ब्लॉक की तरफ से किसी ने गोली चलाई, जो मेरे बाएं हाथ के आर-पार हो गई और तेज ब्लीडिंग होने लगी। यह देखकर मेरे साथी फौरन मुझे खींचकर पीछे ले गए और फिर पीसीआर में बैठाकर मुझे अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें

बीजेपी और आप ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने इस हिंसा के लिए सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है। रविवार को घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने और इलाके में हालात का जायजा लेने के लिए जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन पहुंचे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दावा किया कि जिस मोहम्मद अंसार ने भीड़ में फायरिंग की थी, वह आम आदमी पार्टी के एक विधायक का बेहद करीबी है और उनके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। उन्होंने आप सरकार पर भी दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को मुफ्त बिजली, पानी और राशन देकर दिल्ली की शांति व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया।

वहीं, AAP ने रविवार को आरोप लगाया कि जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जुलूस में हुई हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार है। आप ने एक बयान में कहा कि उसने भी हनुमान जयंती मनाई और ग्रेटर कैलाश में शोभायात्रा भी निकाली, जहां विभिन्न धर्मों के बीच सौहार्द देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने कहा कि गोल मार्केट में सुन्दरकांड का पाठ भी कराया गया। बयान में सवाल किया गया है, ‘ऐसा क्यों है कि आप के आयोजनों में हिंसा नहीं हुई और सिर्फ भाजपा के आयोजनों में हुई।’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों के जख्म अभी मिटे भी नहीं थे कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जन्म उत्सव शोभा यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक दंगों ने दिल्ली को फिर से कलंकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बेदाग छवि के रूप में जाना जाता था, लेकिन दो साल के भीतर बीजेपी नेताओं के स्वार्थी उद्देश्यों के भड़काऊ भाषणों के कारण दिल्ली को दंगों का शहर बना दिया है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में कोविड महामारी कहर बरपा रही थी, तो उस समय भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों से भाग खड़े हुए थे।

अंसार की पत्नी बोली- पति बेकसूर, उसे फंसाया जा रहा

अंसार की बीवी ने अपने पति को निर्दोष बताया है। अंसार की पत्नी शकीना ने IANS को बताया कि, मेरा पति निर्दोष है, रोजा खोलने के वक्त उनके पास जानकारी आई कि लड़ाई झगड़ा हो रहा है। इसके बाद वह खाना छोड़ कर भागा ताकि कोई मार पिटाई न करने लगे। इसलिए तुरंत बचाव के कारण वह घर से गया। लेकिन उसे ही दोषी करार दिया जा रहा है। हमारा परिवार हिंदू इलाके में रहता है और यहां 12 साल हो गए हैं। वो कभी लड़ने झगड़ने में बिल्कुल नहीं था। हमारे पड़ोसी भी हिंदू हैं। उन्हें आज तक कभी हमसे दिक्कत नहीं हुई। हम एक साथ रहते हैं। हमारे पड़ोसी के बेटे की कोरोना में तबीयत खराब हुई, सबसे गुजारिश कर उसने बेटे का इलाज करवाया। उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पति की तबीयत भी ठीक नहीं। शुगर और आधे शरीर में लकवा मारा हुआ है। मेरा पति अच्छे के लिए गया लेकिन उसे ही दोषी बता दिया गया है। मेरे घर मे वही कमाने वाला है, यदि उसको कुछ हो गया तो मेरे परिवार को कौन देखेगा।

जहांगीरपुरी हिंसा : किसने, क्‍या कहा?

खुलेआम बंदूकें लहरा रहे हैं आरोपी : अकबरुद्दीन ओवैसी

जहांगीरपुरी में हनुमान शोभयात्रा के दौरान हुई हिंसा का मामले को लेकर AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दिल्ली पुलिस से सवाल पूछा कि अब आपने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरोपी शोभयात्रा में खुले आम बंदूकें और तलवारें लहराकर दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं।

संविधान, लोकतंत्र खतरे में : मौलाना अरशद मदनी

जमीयत उलमा ए हिंद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज अल्पसंख्यक ही नहीं बल्कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि, धार्मिक उग्रवाद और नफरत की एक काली आंधी पूरे देश में चलाई जा रही है, अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों को भयभीत करने की जगह-जगह साजिशें हो रही हैं।

दिल्ली पुलिस ने ‘अमन समिति’ के साथ की बैठक

दिल्ली पुलिस सांप्रदायिक झड़पों के बाद अमन समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा, ‘क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के कुशल चौक पर जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क और आदर्श नगर की अमन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई।’ उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सभी सदस्यों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की जनता से शांति, सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील करें।

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद यूपी में क्‍या इंतजाम?

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी इलाके में हिंसक झड़पों के बाद यूपी में कैसी सुरक्षा व्यवस्था?

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link

Advertising