यूपी-एमपी में आंधी से 500 पेड़ उखड़े: हरियाणा में क्रेन पलटी, 3 मौतें; राजस्थान में ओले गिरे, आज 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

0
यूपी-एमपी में आंधी से 500 पेड़ उखड़े:  हरियाणा में क्रेन पलटी, 3 मौतें; राजस्थान में ओले गिरे, आज 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

यूपी-एमपी में आंधी से 500 पेड़ उखड़े: हरियाणा में क्रेन पलटी, 3 मौतें; राजस्थान में ओले गिरे, आज 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में 70kmph की रफ्तार से तूफान आया। करीब 80 से ज्यादा पेड़ गिर गए। यूपी के 12 शहरों में बारिश हुई। नोएडा में तेज हवाओं में 400 पेड़ उखड़ गए।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन कंटेनर पर पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई।

राजस्थान के जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। श्रीगंगानगर में ओले गिरे। दिल्ली-एनसीआर में भी खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के भोपाल में गुरुवार को करीब एक घंटे की बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं।

भोपाल में 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। इससे ट्रैफिक सिग्नल तक गिर गए।

हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार को क्रेन गिरने से कंटेनर के नीचे मजदूर दब गए।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गुरुवार को आंधी से पेड़ गिर गया, जिसके कारण ट्रैफिक जाम लग गया।

राजस्थान के जयपुर में बारिश के साथ बिजली गिरी।

दिल्ली में गुरुवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया।

दिल्ली में बारिश से बचने के लिए ई-रिक्शा को बड़ी पॉलिथिन कवर किया गया।

यूपी के नोएडा की फिल्म सिटी में गुरुवार को आंधी के कारण पेड़ कारों पर टूटकर गिरे।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में गुरुवार को तेज बारिश के बीच बच्चे को लेकर जाता शख्स।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारिश से बचने के लिए खड़े लोग।

तीन दिन की देरी से केरलम में मानसून की दस्तक हुई

मानसून ने गुरुवार को देश में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही चार महीने, यानी जून से सितंबर तक चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है।

उम्मीद है कि यह अगले 3-4 दिन में कर्नाटक-तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ जाएगा। इसके साथ ही इसके गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के के भी हालात नजर आ रहे हैं।

मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

6 जून:

  • राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।

7 जून:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है।
  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।

राज्यों में मौसम का हाल…

1. मध्य प्रदेश: भोपाल में आंधी-बारिश से 80 पेड़ गिरे, 45 जिलों में आज भी अलर्ट

मध्य प्रदेश में प्री मानसून के चलते पिछले दो दिन से प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में गुरुवार शाम करीब 70kmph की रफ्तार के साथ आंधी चली और बारिश हुई। करीब 80 पेड़ गिर गए। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत करीब 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

2. राजस्थान: जयपुर में रातभर बारिश, भरतपुर में आंधी से एक की मौत; आज 22 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो गई। जयपुर में गुरुवार रात रुक-रुककर बारिश होती रही। भरतपुर में आंधी के कारण एक घर की दीवार ढह गई। एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बारिश, 38 जिलों में अलर्ट

आज यूपी के 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट है। लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में शुक्रवार सुबह से बारिश हुई। मानसून 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यह 22 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

4. बिहार: आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

बिहार के पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया सहित 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

5. हरियाणा: 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

हरियाणा के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 2 से 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

6. उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में चलती गाड़ियों पर पेड़ गिरे

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत शामिल हैं। देहरादून में चलती गाड़ियों पर पेड़ गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News