Oscar 2022: बीवी पर किया मजाक तो Will Smith ने होस्ट को जड़ दिया मुक्का, ऑस्कर के इतिहास में चौंका देने वाला वाकया! h3>
इस साल ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। भरी महफिल में स्टेज पर ऐक्टर विल स्मिथ (will smith) ने प्रेंजेटर क्रिस रॉक (chris rock) को मुक्का जड़ दिया। विल ने क्रिस पर भड़कते हुए कहा कि उनकी वाइफ जाडा (will smith wife jada) का नाम अपने मुंह से मत लेना! पहले तो वहां मौजूद सिलेब्स को लगा कि ये कोई मजाक है, लेकिन बाद में माहौल गंभीर होता देख अहसास हो गया कि इतने बड़े मंच पर कुछ ऐसा हुआ है, जो ऑस्कर के इतिहास में कभी नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया पर #WillSmith और #ChrisRock ट्रेंड हो रहे हैं। उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस वाकये को देख पूरी दुनिया शॉक्ड है।
विल स्मिथ को ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है, लेकिन ये अवॉर्ड मिलने से पहले उनका होस्ट क्रिस रॉक के साथ झगड़ा हुआ। दरअसल, होस्ट क्रिस मंच पर विल की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के बालों पर कमेंट कर रहे थे, यही बात ऐक्टर को बुरी लग गई और वो आपा खो बैठे।
क्रिस ने विल की वाइफ का उड़ाया मजाक
क्रिस ने जेडा के गंजेपन पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि फिल्म G.I. Jane में उन्हें गंजेपन की वजह से ही कास्ट किया गया है, जबकि जेडा ने फिल्म के लिए अपने बाल नहीं कटवाए थे। वो Alopecia बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से सिर में जगह-जगह से बाल बिल्कुल गायब हो जाते हैं। इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवा दिए हैं।
विल ने स्टेज पर जड़ा मुक्का, बाद में मांगी माफी
विल को वाइफ को लेकर क्रिस का मजाक पसंद नहीं आया। उन्होंने स्टेज पर जाकर उन्हें जोरदार मुक्का मारा। इस वजह से थोड़ी देर तक क्रिस सन्न रह गए। उनके साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। क्रिस ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि ‘मेरी वाइफ का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना।’ वहीं, क्रिस को भी अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वो ऐसा नहीं करेंगे। वहीं, बाद में स्मिथ ने भी माफी मांग ली।
लोगों का ऐसा है रिएक्शन
ट्विटर पर विल स्मिथ और क्रिस रॉक ट्रेंड हो रहे हैं। टीवी पर ऑस्कर देख रहे लोग भी सन्न हैं। वो इस पर कैसे रिएक्ट कर रहे हैं, आइये आपको दिखाते हैं।
KRK ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि विल स्मिथ ने जो कुछ भी किया, वो सही किया। किसी को भी किसी की वाइफ की बीमारी पर मजाक करने का हक नहीं है।
अगला लेखOscar 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी Sophie Turner का ऑस्कर में जलवा, पति Joe Jonas संग रेड कार्पेट पर यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप