मेरा मोदी को गले लगाना, मेरी ही पार्टी के लोगों को अच्छा नहीं लगा : राहुल गांधी

258

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की नरेंद्र मोदी को गले लगाना उनकी ही पार्टी के कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी नें कहा की देश में इस वक्त बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। केंद्र सरकार इस समस्या से खुद को अलग नहीं कर सकती है। प्रधानमंत्री इस समस्या को देखना ही नहीं चाहते है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की समस्या का समाधान करने के लिए आपको उसे स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा की अर्थवयवस्था में नोटबंदी कर प्रधानमंत्री मोदी ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बेरोजगार कर दिया।

राहुल नें कहा की सरकार दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। उनकों देने वाली सारी योजनाओं का पैसा सरकार बड़ें-बड़े कॉपरेट को दे रही हैं। बडी संख्या में छोटे व्यवसाय में काम करने वाले लोगों को बेरोजगार होने पर अपने गांव लौटना पड़ रहा है। इससे लोग काफी नाराज़ है। लिचिंग के बारे में जो कुछ भी हम सुनते है ये उसी का परिणाम हैं।उन्होंने जनसंख्या के बारे में बताया की अगर हम सभी लोगों को रोजगार देने में सफ़ल हो जाते है तो जनसंख्या खुद में समस्या नहीं होगी।

संसद में नरेंद्र मोदी को गले लगाने के मामले में उन्होंने कहा की मेरी ही पार्टी के कुछ लोग मुझसे नाराज़ हुए कि मैंने नरेंद्र मोदी को गले लगाया। इस जुडी हुई दुनिया में आपको हर किसी के साथ मिल जुलकर रहना होगा। उन्होंने कहा की मैं लड़ सकता हुँ, असहमत हो सकता हुँ लेकिन किसी से नफ़रत करना बहुत ख़तरनाक होता है।

 

राहुल गांधी नें अपने स्वर्गीय पिता और पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा। उन्होंने कहा की जब उन्हें पता चला की उनके पिता के हत्यारे मारे गए है तो उन्हें दुख पहुँचा। जब मैंनें अपने पिता के हत्यारे को म्रत पड़ा हुआ देखा तो मुक्षे दुख हुआ। मैंने उसके बच्चे को रोते हुए देखा था। मैंने हिंसा को झेला है मैं आपको बता सकता हुँ की इससे निकलने का एकमात्र रास्ता है माफ़ कर देना।

उन्होंने भारत की विदेश नीति के बारे में भी बोला, उन्होंने कहा की भारत और चीन के बीच कोई होड़ नहीं है। चीन हमारी तुलना में बहुत तेजी से आगे बढ रहा है। हमारे अमेरिका के साथ सामरिक संबंध है। हमें दुनिया में चीन और अमेरिका के बीच संतुलन के तौर पर देखा जाता है।