Rice wine का स्वाद कैसा होता है और इसके फायदे ? ( What is the taste of rice wine and its benefits? )
कई तरह की wine बाजार में उपलब्ध हैं. जिसके बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इस तरह का एक सवाल आमतौर पर लोगों के मन में होता है कि Rice wine का स्वाद कैसा होता है तथा इसके फायदे क्या क्या होते हैं. इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको बता दें कि शराब का अत्यधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है. चलिए इस पोस्ट में आपके इसी सवाल का जवाब जानते हैं.
Rice wine का स्वाद कैसा होता है-
Rice wine का स्वाद जानने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि इसका स्वाद पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि यह wine किस प्रकार की है. एक लोकप्रिय Rice wine प्रकार की चाइनीज Rice wine शाओक्सिंग की बात करें, तो यह एक तेज सिरका स्वाद के साथ सूखी होती है. इसको कई प्रकार के चाइनीज व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है. इसके अलावा कुछ Rice wine स्वाद में मीठी तथा कुछ नमकीन तत्व के साथ मसालेदार भी होती हैं. इसलिए इसके सामान्य स्वाद का निर्धारण करना तो संभव नहीं है क्योंकि यह इसके प्रकार पर निर्भर करता है.
Rice wine में अल्कोहल की मात्रा-
Rice wine में दूसरी wine से ज्यादा अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है. इसमें 18 से 28 फिसदी तक अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा दूसरी wine की बात करें, तो उनमें 10 से 20 फिसदी तक अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा बीयर में 4 से 8 फिसदी तक अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है. अल्कोहल की अत्यधिक मात्रा किसी के भी शरीर के लिए लाभदायक नहीं होती है. अल्कोहल की अधिक मात्रा होने के कारण Rice wine के दुष्परिणामों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. जिसके कई नकारात्मक प्रभाव हमें देखने को मिल सकते हैं. इसलिए इसके इस्तमाल से पहले इसकी मात्रा का प्रयोग बहुत जिम्मेदारी से करना चाहिएं.
यह भी पढ़ें: पतंजलि आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल की कौन सी दवाई बनी है ?
Rice wine के फायदें-
अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. लेकिन कुछ रिसर्च में ऐसा भी सामने आया है कि यदि इसको सीमित मात्रा में प्रयोग किया जाता है, तो इससे लाभ भी मिलता है. उदाहरण के तौर पर Journal of Microbiology and Technology में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार ऐसा विश्वास है कि Rice wine कैंसर से बचाव में सहायक सिद्ध होता है. इसके अलावा इसके antioxidant गुण आपके शऱीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मद्द करते हैं. इसके साथ ही यह हमारे शरीर के लिए हानिकारण बैक्टीरिया से लड़ता है तथा पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है. लेकिन इसके साथ ही हमें इसका प्रय़ोग जिम्मेदारी के साथ करना चाहिएं क्योंकि अल्कोहल की अत्यधिक मात्रा सेहत के लिए खतरनाक होती है तथा यह मौत का कारण भी बन सकती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. शराब का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक है.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

