इतिहास का कैसा युद्ध? महाराणा प्रताप ने ली अकबर की जगहl बुधवार (9 मई 2018) को देश की राजधानी दिल्ली में इतिहास का एक अलग ही अध्याय देखने को मिल रहा है l दरअसल इंडिया गेट के पास अकबर रोड के साइन बोर्ड के साथ कुछ छेड़छाड़ की गई है lआपको बता दें की रातों -रात अकबर रोड के साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर चिपका दिया गया l
अकबर के साईन बोर्ड पर महाराणा प्रताप की तस्वीर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी ने अकबर रोड के साइन बोर्ड पर महाराणा प्रताप रोड का पोस्टर चिपका दिया गया l अकबर रोड पर ही कांग्रेस का कार्यालय भी है l अभी इस बात का पता नही चल पाया है कि ये कार्य किसका है ,लेकिन मिली हुई जानकारी के हिसाब से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काम किसी शरारती तत्व का हो सकता है l अब ये किसकी शरारत है इसका पता अभी नही लग पाया है l पुलिस मामले की जांच कर रही है l
पहले मकबरा अब साईन बोर्ड
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही दिल्ली एक छोटे मकबरे से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थीl सफदरजंग एनक्लेव के हुमायूंपुर गांव में तुगलक काल के एक छोटे मकबरे को मंदिर में तब्दील करने का मामला सामने आया था l
दिन प्रतिदिन देश में घाट रहीं ऐसी घटनाओं की क्या वजह हो सकती है l क्या यह कोई नही साज़िश है हिन्दू -मुस्लिम के बीच झगड़ा करवाने की , या यह साज़िश है सरकार के खिलाफ ?











