Third Wave Covid-19: दूसरी लहर में बच्चों में भी बड़ों जितना ही रहा संक्रमण, AIIMS के सीरो सर्वे में खुलासा
कोविड की दूसरी लहर में बच्चों में संक्रमण दर बहुत ज्यादा पाई गई है। बड़ों और बच्चों में संक्रमण दर लगभग बराबर रही है। एम्स की एक सीरो सर्वे की स्टडी में इसका खुलासा हुआ है। पहली बार सीरो सर्वे में बच्चों को शामिल किया गया है। इस सर्वे के आधार पर एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि नतीजे दर्शा रहे हैं कि बच्चों में भी संक्रमण बहुत ज्यादा है और अगर तीसरी लहर आती है, तो उन्हें ज्यादा खतरा नहीं होना चाहिए। अगर वायरस में बहुत ज्यादा म्यूटेशन होता है, तब न केवल बच्चे, बल्कि बड़ों में भी उतना ही खतरा है।
इस सर्वे में कुल 4509 लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें 3809 अडल्ट और 700 बच्चे थे। बुजुर्गों में पॉजिटिव दर 63.5 पर्सेंट दर्ज की गई और बच्चों में यह 55.7 पर्सेंट पाई गई। स्टडी करने वाले एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टर पुनीत मिश्रा ने कहा कि यह आंकड़ा बताता है कि जितना बड़ों में संक्रमण पाया गया, लगभग उतना ही बच्चों में भी पाया गया।
‘बच्चो पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं’
डॉक्टर पुनीत मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार की रिपोर्ट आई है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि अगर भविष्य में कोई तीसरी लहर आती है तो बच्चों पर इसका असर प्रतिकूल होगा। बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। क्योंकि जिस स्तर पर बड़ों में संक्रमण है, लगभग उतनी ही संख्या में बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर पुनीत ने कहा कि अगर वायरस में बहुत ज्यादा म्यूटेशन होता है, तब बच्चे ही नहीं बड़ों को भी उतना ही खतरा है।
गोरखपुर में सबसे अधिक पॉजिटिव
एम्स के इस सर्वे में यूपी के गोरखुपर को भी शामिल किया गया था। डॉक्टर पुनीत ने कहा कि गोरखपुर में सीरो सर्विलांस दर बहुत हाई पाया गया है। यहां पर कुल सीरो पॉजिटिव 87.9 पर्सेंट पाया गया। 2 से 18 साल के बीच में यह पॉजिटिव दर 80.6 पर्सेंट और 18 साल से ऊपर यह 90.3 पर्सेंट पाया गया। डॉक्टर ने कहा कि इतने सीरो पॉजिटिव पाए जाने के बाद थर्ड वेव नहीं आनी चाहिए।
एरिया सर्वे में शामिल कुल लोग बच्चों की संख्या
दिल्ली अर्बन | 1001 |
दिल्ली रूरल | 1059 |
गोरखपुर रूरल | 448 |
भुवनेश्वर रूरल | 1000 |
अगरतला रूरल | 1001 |
अडल्ट्स की संख्या | 3809 |
2 से 17 साल के बच्चे | 700 |
बच्चों में सीरो पॉजिटिव दर | 390 (55.7%) |
बड़ों में सीरो पॉजिटिव दर | 2421 (63.5%) |
स्टडी पीरियड —–15 मार्च से 10 जून 2021 |
बच्चों में पॉजिटिविटी दर
साल | कुल संख्या | पॉजिटिव दर |
2 से 4 साल | 33 | 42.4% |
5 से 9 साल | 153 | 43.8% |
10 से 17 साल | 512 | 60.3% |
यह भी पढ़ें: ओलंपिक खेलों मे भारत को Boxing में सबसे पहला मेडल किसने दिलाया ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.