Advertising
Home खेल ओलंपिक खेलों मे भारत को Boxing में सबसे पहला मेडल किसने दिलाया...
Advertising
<

ओलंपिक खेलों मे भारत को Boxing में सबसे पहला मेडल किसने दिलाया ?

831
ओलंपिक
ओलंपिक

ओलंपिक खेलो मे भारत को Boxing में सबसे पहला मेडल किसने दिलाया ? ( Who won the first medal for india in boxing in the Olympic Games ? )

ओलंपिक खेल में पदक जीतने का सपना हर खिलाड़ी का होता है. ओलंपिक को खेलों की सबसे बड़ी प्रतियोगिता माना जाता है. ये खेल 4 साल में एक बार आयोजित करवाए जाते हैं. जिनमें विभिन्न खेलों की अनेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है. किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलंपिक का मैडल जीतना एक सपने के सच होने जैसा होता है. इसमें तीन तरह के पदक दिए जाते हैं. प्रथम स्थान पर आने वाले को स्वर्ण पदक , दूसरे स्थान पर आने वाले को रजत पदक तथा तीसरे स्थान पर आने वाले को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत को Boxing में ओलंपिक का पहला मैडल किसने दिलाए ?

विजेंदर सिंह

Boxing में पहला पदक-

भारत के लिए मुक्केबाजी में पहले ओलंपिक पदक की बात करें, तो यह पदक 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में मिला. यह पद भारत के लिए विजेंदर सिंह ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया. भारत के इतिहास में यह मुक्केबाजी के लिए बहुत बड़ा दिन था. इसकी कारण विजेंदर सिंह को किंग ऑफ द रिंग भी कहा जाता है. विजेंदर सिंह मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं. विजेंदर सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न पुरूस्कार भी मिल चुका है.

विजेंदर सिंह

विजेंदर सिंह का प्रदर्शन-

ओलिंपिक कांस्‍य पदक के साथ ही विजेंदर ने 2009 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप और 2010 कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भी ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था. उन्‍होंने 2006 और 2014 के कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में सिल्‍वर मेडल अपने नाम किए थे. जून 2015 में वह प्रोफेशनल बन गए और इस वजह से 2016 ओलिंपिक खेलों में हिस्‍सा नहीं ले पाए. प्रोफेशनल boxing में जाने के बाद भी उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है.

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के हेलमेट पर तिरंगे को किसने चुनौती दी थी ?

इसके साथ ही भारत को मुक्केबाजी में ओलंपिक का पहला पदक दिलाने वाले विजेंद्र सिंह ने राजनीति में भी कदम रखा. विजेंदर ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. वे कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्‍ली से मैदान में उतरे थे लेकिन वे बुरी तरह हारे. वे इन चुनावों में तीसरे नंबर पर रहे और उनकी जमानत भी जब्‍त हो गई थी. मुक्केबाजी में भारत के लिए मैरी कॉम ने भी ओलंपिक का पदक हासिल किया है. उन्होंने 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक प्राप्त किया.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Advertising