Advertising
Home Breaking News Hindi कोरोना पर ‘लांसेट’ की रिपोर्ट को विशेषज्ञों ने नकारा, कहा- भारत पर सपेरों...
Advertising
<

कोरोना पर ‘लांसेट’ की रिपोर्ट को विशेषज्ञों ने नकारा, कहा- भारत पर सपेरों और बंजारों वाली छवि थोपने की कोशिश

127
कोरोना पर ‘लांसेट’ की रिपोर्ट को विशेषज्ञों ने नकारा, कहा- भारत पर सपेरों और बंजारों वाली छवि थोपने की कोशिश


कोरोना पर ‘लांसेट’ की रिपोर्ट को विशेषज्ञों ने नकारा, कहा- भारत पर सपेरों और बंजारों वाली छवि थोपने की कोशिश

कोरोना के नियंत्रण में भारत सरकार के प्रयासों की कमियों को चिन्हित करने वाली ‘लांसेट’ जर्नल की रिपोर्ट पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के कैंसर डिपार्टमेंट के डिप्टी डॉयरेक्टर प्रोफेसर पंकज चतुर्वेदी ने रिपोर्ट को वैज्ञानिक कम, राजनीति से ज्यादा प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा है कि यह भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक युग में समाचार रिपोर्टों की याद दिलाता है। इससे देश की छवि को सपेरों और बंजारों वाली छवि थोपने की कोशिश की गई है।

पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यूएसए की जनसंख्या 0.3 अरब है। यहां 3 लाख की जान कोविड की वजह से गई है। ब्राजील में 0.2 अरब की जनसंख्या है और 15 लाख ने जान गंवाई है। जबकि 0.06 अरब जनसंख्या वाले यूके में 127000 लोगों की जान गई है। इसी तरह 0.06 अरब जनसंख्या वाले फ्रांस में 106493 लोगों को कोविड ने छीना है।

चतुर्वेदी ने कहा कि भारत की विशाल जनसंख्या 1.3 अरब है। यहां महज 262000 की जान गई है। उन्होंने कहा कि यह संभव है आंकड़ा बढ़ सकता है। लेकिन अभी भी हमारे यहां पूरा नियंत्रण में है। चतुर्वेदी के मुताबिक आंकड़ों को समझे क्योंकि मृत्यु दर भारत में महज 1.1 प्रतिशत है जोकि अमेरिका, यूके, ब्राजील, इटली, जर्मनी से कहीं कम है। कोविड रिकवरी हमारी सारी दुनिया से सबसे अधिक है।

कोरोना संकट से निपटने में नाकाम रही है सरकार : राहुल गांधी
कांग्रेस ने सोमवार को फिर सरकार की कोरोना संक्रमण से निपटने की रणनीति पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि सरकार संकट से निपटने और लोगों का साथ देने में विफल रही है। वहीं, पार्टी ने पीएम केयर्स फंड से खरीदे गए वेंटिलेटर के काम नहीं करने पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार कोविड संकट को काबू करने के अलावा लोगों के साथ खड़े होने में भी नाकाम रही है।  राहुल गांधी ने एक और ट्वीट करते हुए पीएम केयर्स फंड और प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स के वेंटिलेटर और खुद पीएम में कई समानताएं हैं। दोनों का हद से ज्यादा झूठा प्रचार, दोनों ही अपना काम करने में फेल और जरूरत के समय दोनों को ढूंढना मुश्किल है। इससे पहले उन्होंने पीएम की आलोचना पर गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।



Source link

Advertising