Advertising
Home Breaking News Hindi बॉयफ्रेंड संग मारपीट, सेट पर नखरे, ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता का विवादों...
Advertising
<

बॉयफ्रेंड संग मारपीट, सेट पर नखरे, ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता का विवादों से है पुराना नाता

507
बॉयफ्रेंड संग मारपीट, सेट पर नखरे, ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता का विवादों से है पुराना नाता


बॉयफ्रेंड संग मारपीट, सेट पर नखरे, ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता का विवादों से है पुराना नाता

‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ फेम ऐक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की मुश्‍क‍िलें बढ़ गई हैं। शो में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन के ख‍िलाफ सोशल मीडिया पर गुस्‍सा है। ‘जातिसूचक शब्‍द’ (Racist Comment) के इस्‍तेमाल के कारण अब उनके ख‍िलाफ हरियाणा पुलिस में श‍िकायत दर्ज की गई है। मामले में मुनमुन की गिरफ्तारी भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर मुनमुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक जातिसूचक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। लोग इसी पर उन्‍हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन यह पहला मामला नहीं है जब मुनमुन विवादों (Munmun Dutta Controversies) में घिरी हैं।

जातिसूचक शब्‍द के इस्‍तेमाल के कारण विवाद

मुनमुन दत्ता टीवी ऐक्‍ट्रेस और मॉडल हैं। उन्‍होंने अपने ऐक्‍ट‍िंग करियर में बहुत काम नहीं किया है, लेकिन ‘बबीता जी’ के रूप में उनकी पॉप्‍युलैरिटी किसी सुपरस्‍टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मुनमुन दत्ता ने कहा था कि उन्होंने मस्कारा, लिप टिंट और ब्लश लगाया है, क्योंकि वह यूट्यूब पर आने वाली हैं और अच्छी दिखना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने एक जाति का नाम लेकर कहा था कि वह उनकी तरह नहीं दिखना चाहतीं। मुनमुन दत्ता के इसी वीडियो पर बवाल मच गया है।

दुर्गापुर में हुआ है जन्‍म, बचपन में थीं सिंगर

मुनमुन दत्ता का जन्‍म पश्‍चिम बंगाल के दुर्गापुर में 28 सितंबर 1987 को हुआ है। वह 33 साल की हैं। उन्‍होंने इंग्‍ल‍िश लिटरेचर में मास्‍टर्स की डिग्री ली है। मुनमुन का बचपन कोलकाता में बीता है। वह बचपन में सिंगर भी थीं। मुनमुन आकाशवानी और दूरदर्शन के लिए गाने गाते थीं।

‘उसने मेरे अंडरपैंट्स में हाथ डाला था’

साल 2017 में जब देश में ‘मीटू मूवमेंट’ ने जोर पकड़ा था, तब मुनमुन के खुलासों ने भी सबको चौंका दिया था। मुनमुन ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, ‘इस तरह का कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। जब मैं एक छोटी लड़की थी तब पड़ोस के एक चाचा और उनकी चुभती आंखों से डरती थी। वह मुझे अक्‍सर गलत तरीके छूते थे और मुझे धमकी देते थे कि किसी से इस बारे में बात मत करो।’ मुनमुन ने बताया कि उनके एक चचेरे भाई ने भी उनपर गलत नजर डाली। यही नहीं, 13 साल की उम्र में उनके ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था। मुनमुन ने बताया था कि उनका एक और टीचर क्‍लास में लड़कियों के ब्रा स्‍ट्रैप्‍स को खींचता था और स्‍तनों पर थप्‍पड़ मारता था।

टीवी और फिल्‍मों में ऐसे हुई ऐक्‍ट‍िंग डेब्‍यू

मुनमुन पुणे में रह चुकी हैं। इस दौरान उन्‍होंने फैशन शोज में हिस्‍सा लिया था। बाद में वह मुंबई श‍िफ्ट हुईं और टीवी पर 2004 में ‘हम सब बाराती’ से ऐक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। मुनमुन ने कमल हासन की फिल्‍म ‘मुंबई एक्‍सप्रेस’ से 2005 में बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया।

एक्‍स बॉयफ्रेंड अरमान कोहली संग मारपीट

मुनमुन दत्ता किसी समय अरमान कोहली के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। साल 2008 में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया कि अरमान और मुनमुन में वेलेन्टाइन डे के दिन झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता पर हाथ भी उठाया था। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई। डॉली बिंद्रा, मुनमुन और अरमान के झगड़े की गवाह रही हैं। डॉली के मुताबिक, जब अरमान और मुनमुन मॉरिशस की छुट्टियों पर गए, तब भी अरमान और मुनमुन में झगड़े होते थे। डॉली बिंद्रा कहती हैं कि उन्होंने मुनमुन को रोते हुए घर से बाहर निकलते देखा है।

Advertising

टीवी और फिल्‍मों में ऐसे हुई ऐक्‍ट‍िंग डेब्‍यू

मुनमुन पुणे में रह चुकी हैं। इस दौरान उन्‍होंने फैशन शोज में हिस्‍सा लिया था। बाद में वह मुंबई श‍िफ्ट हुईं और टीवी पर 2004 में ‘हम सब बाराती’ से ऐक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। मुनमुन ने कमल हासन की फिल्‍म ‘मुंबई एक्‍सप्रेस’ से 2005 में बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया।

जेठालाल यानी दिलीप जोशी से खटपट

‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ टीवी पर सबसे लंब समय से प्रसारित होने वाला सीरियल है। कुछ साल पहले ऐसी चर्चाएं हुई थीं कि मुनमुन दत्ता की शो में ‘जेठालाल’ का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से अनबन हो गई है। यही नहीं, कहा यह भी गया कि दोनों के बीच बातचीत बंद है। हालांकि, यह चर्चा ज्‍यादा दिनों तक नहीं चली और संभव है कि दोनों सीनियर ऐक्‍टर्स से समझदारी से काम लिया।

सेट पर भी कई बार बरस चुकी हैं मुनमुन!

मुनमुन दत्ता के साथ एक विवाद यह भी जुड़ा है कि वह सेट पर कई बार गुस्‍सा हो चुकी हैं। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग के दौरान यदि कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। बताया जाता है कि इस कारण डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं।

होली सीन की शूटिंग से कर दिया था आउट

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई कि ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में कुछ साल पहले एक शॉट होली खेलने का था। मुनमुन ने साफ इनकार कर दिया था कि उन्‍हें कोई रंग नहीं लगाएगा। तब डायरेक्‍टर के लाख समझाने पर भी जब वह नहीं मानीं तो उन्‍हें एपिसोड से बाहर कर दिया गया। हालांकि, इस बारे में मुनमुन ने तब यह कहा था कि वह कोलकाता में रह रहे अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए छुट्ट‍ियों पर हैं।



Source link

Advertising