Advertising
Home Breaking News Hindi सालों की प्लानिंग और लम्बी मेहनत के बाद पूरा हुआ सनी लियोन...
Advertising
<

सालों की प्लानिंग और लम्बी मेहनत के बाद पूरा हुआ सनी लियोन का परिवार

511

माँ बनना किसी भी औरत के लिए सबसे सुखद एहसास होता है. हमेशा से कहा जाता रहा है कि एक औरत तभी सम्पूर्ण होती है जब वो माँ बन जाती है. लेकिन फिल्म अभिनेत्रियों के लिए ये आम महिलाओं से थोड़ा सा ज़्यादा कठिन होता है. पर कोई भी दिक्कत एक औरत के इस एहसास को नही रोक सकती.

फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन अपने जीवन के इस अहम पड़ाव पर पहुँच चुकी हैं जहां उन्हें माँ बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. सनी और उनके पति डेनियल वेबर अपने चाहने वालों के लिए एक ख़ास तोहफा लाये हैं वो भी एक ख़ास सन्देश के साथ. दरअसल सनी और डेनियल अब 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं. इस सेलेब्रिटी कपल ने ये गुड न्यूज़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए दी है.

इस मनमोहक तस्वीर में सनी लियोन और डेनियल अपनी बड़ी बेटी और दोनों बेटों के साथ नज़र आ रहे हैं. सनी लियोन ने अपनी कंपलीट फैमिली की खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए एक भावुक सन्देश में लिखा है, ‘भगवान की इच्छा, 21 जून, 2017 के दिन मैंने और डेनियल ने ये तय किया कि ये मुमकिन है कि कम समय के अंतराल में हमारे 3 बच्चे हों. हमने योजना बनायी और परिवार को पूरा करने की कोशिश की और अब सालों बाद अशर सिंह वेबर, नोहा सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के आने से हमारा परिवार पूरा हुआ. हमारे बेटों का जन्म कुछ हफ्ते पहले ही हुआ है लेकिन ये हमारे दिल और निगाहों में कई सालों से ज़िंदा थे. भगवान ने हमारे लिए कुछ इतना खास सोच कर रखा था और हमें एक बड़ा परिवार दिया. हम दोनों तीन प्यारे बच्चों के गौरवान्वित माता-पिटा हैं. सबके लिए हमारा सरप्राइज़.’

अपने दोनों बेटों के बारे में बात करते हुए सनी लियोन ने बताया कि उनके दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं. सनी ने कहा “कोई संदेह ना रहे इसलिए मैं साफ़ कर देना चाहती हूँ कि अशर और नोआह हमारे बायोलॉजिकल बच्चे हैं. हमने अपने परिवार को पूरा करने के लिए सालों पहले सारोगेसी के बारे में सोचा था और अंततः अब हम एक सम्पूर्ण परिवार हैं. ये बेहद खुशी के पल हैं.”

बता दें पिछले साल ही सनी लियोन ने एक बच्ची को गोद लिया था. सनी लियोन ने इसका नाम निशा कौर वेबर रखा. सनी अपनी बेटी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमेरिकी तौर तरीकों से परवरिश कर रही हैं. उन्होंने अपनी बेटी के लिए कोई आयी नही रखी है. उम्मीद है कि बेटों के आ जाने से उनके घर में खुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी.

 

Advertising