Advertising
Home Breaking News Hindi Monalisa ने ‘Nadiyon Paar’ गाने पर मटकाई कमरिया, Janhvi Kapoor को किया...
Advertising
<

Monalisa ने ‘Nadiyon Paar’ गाने पर मटकाई कमरिया, Janhvi Kapoor को किया फेल

172
Monalisa ने ‘Nadiyon Paar’ गाने पर मटकाई कमरिया, Janhvi Kapoor को किया फेल


नई दिल्ली: टीवी और भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. मोनालिसा ने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) को खुला चौलेंज दे डाला है. इस वीडियो में मोनालिसा ‘नदियों पार’ गाने पर अपनी कमरिया मटकाती दिख रही हैं. मोनालिसा इस वीडियो में ऐसी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं कि आप जाह्नवी कपूर और नोरा फतेही को भी भूल जाएंगे.

जाह्नवी कपूर की कर दी छुट्टी

एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) कुछ दिनों पहले ही कोरोना से जंग जीती हैं. कोरोना संक्रमण के बाद भी उनका स्टेमिना लूज नहीं हुआ है और वे अलग-अलग गानों पर अपने वीडियो शेयर कर रही हैं. कुछ दिनों पहले भी उन्होंने अपने डांस वीडियो शेयर किए थे. इस बार वे जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ के गाने  ‘नदियों पार’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने गाने की एक भी बीट नहीं मिस की हैं. कुछ दिनों पहले इसी गाने पर नोरा फतेही ने भी फिल्मफेयर अवार्ड नाइट में डांस किया था. 

 

ऐसा है मोनालिसा का लुक

इस गाने में मोनालिसा (Monalisa) ने येलो कलर का आउटफिट कैरी किया है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट्स हैं. मोनालिसा का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. मोनालिसा के इस डांस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है. फैंस वीडियो पर कमेंट कर मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे. 

इस सीरियल में आ रहीं नजर

मोनालिसा इन दिनों टीवी शो ‘नमक इश्क का’ में नजर आ रही हैं. खबरों के अनुसार मोनालिसा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिलहाल उनके शो ‘नमक इश्क का’ की शूटिंग रोक दी गई है.

ये भी देखें-

Advertising

ये भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से डर गए हैं फिल्म स्टार्स, अपने-अपने होमटाउन के लिए भरी उड़ान

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 





Source link

Advertising