श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लगवाने के करीब 28 दिनों बाद कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी फारूख अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने ट्वीट कर दी. इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आए सभी लोगों से अनिवार्य सावधानी बरतने की अपील की.
फैमिली के अन्य लोगों ने खुद को किया होम क्वारंटीन
उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे पिता का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव (Farooq Abdullah Covid-19 Positive) आया है और कुछ लक्षण दिख रहे हैं. जब तक हम खुद की जांच नहीं करा लेते हैं, मैंने खुद को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सेल्फ आइसोलेट कर लिया है. मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए सभी लोगों से भी अनुरोध करता हूं कि वह सभी अनिवार्य सावधानी बरतें.’
My father has tested positive for COVID-19 & is showing some symptoms. I will be self-isolating along with other family members until we get ourselves tested. I request anyone who has come in to contact with us over the last few days to take all the mandated precautions.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 30, 2021
इस महीने की शुरुआत में लगवाई थी वैक्सीन
फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने 2 मार्च को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SCHEMES) में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लगवाई थी.

















