Advertising
Home Breaking News Hindi NCT Bill 2021: AAP के समर्थन में उतरी TMC, विधेयक को बताया...
Advertising
<

NCT Bill 2021: AAP के समर्थन में उतरी TMC, विधेयक को बताया संसद के सीने पर वार

397
NCT Bill 2021: AAP के समर्थन में उतरी TMC, विधेयक को बताया संसद के सीने पर वार


नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल को ज्यादा अधिकार देने संबंधी विधेयक (NCT Bill 2021) को राज्य सभा में पारित होने से रोकने के लिए टीएमसी (TMC), आम आदमी पार्टी के समर्थन में उतर पड़ी है. इस बिल को रोकने के लिए TMC सांसद राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो गए हैं. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. 

डेरेक ओ ब्रायन ने किया ट्वीट

ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘दो दिन में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्य जीएनसीटी विधेयक (GNCT Bill) को रोकने के लिए दिल्ली गए हैं. इस विधेयक में दिल्ली की चुनी हुई सरकार से ताकत छीनने का प्रावधान है. यह विधेयक लोकतंत्र, संविधान और संसद के सीने पर एक और वार है. अब तक का सबसे खराब विधेयक….’

 

वेंकैया नायडू को लिखा था पत्र

डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) में व्यस्तता के चलते उच्च सदन में तृणमूल सदस्यों की अनुपस्थिति के मद्देनजर विधेयक पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया स्थगित करने का अनुरोध किया था.

यह भी पढ़ें: WB Election 2021: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, CPM समर्थकों से की ये अपील

क्या है मामला

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2021 (NCT Bill 2021) को सोमवार को लोक सभा ने मंजूरी दी, जिसमें साफ तौर पर यह प्रावधान है कि दिल्ली में ‘सरकार’ का मतलब ‘उपराज्यपाल’ है. विधेयक में दिल्ली सरकार के लिए कोई भी कदम उठाने से पहले उपराज्यपाल की मंजूरी लेने को अनिवार्य बनाया गया है. आम आदमी पर्टी सहित तमाम विपक्षी दल इस बिल के विरोध में हैं. 

LIVE TV

Advertising





Source link

Advertising