Advertising
Home Breaking News Hindi Siddharth Shukla के साथ स्पॉट हुईं Monalisa, फैन ने कहा- रियल मर्द...
Advertising
<

Siddharth Shukla के साथ स्पॉट हुईं Monalisa, फैन ने कहा- रियल मर्द से मुलाकात हो गई

215
Siddharth Shukla के साथ स्पॉट हुईं Monalisa, फैन ने कहा- रियल मर्द से मुलाकात हो गई


नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की सपुरस्टार मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपने सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं. मोनालिसा (Monalisa) हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आईं, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

सिद्धार्थ के साथ मोनालिसा

मोनालिसा (Monalisa) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) संग तस्वीर कर कैप्शन में लिखा, हैंडसम मुंडे के साथ. फोटो में सिद्धार्थ काफी कूल लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने अपना एक हाथ मोनालिसा की कमर में और एक जेब में डाला हुआ है. मोनालिसा (Monalisa) की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सिद्धार्थ ने ब्लैक टी-शर्ट पर शिमरी ब्लेजर डाला हुआ है. वहीं मोनालिसा ने लाल टी-शर्ट को ब्लैक स्कर्ट के साथ कैरी किया है. फैंस को दोनों की ये तस्वीरें खूब भा रही हैं. एक फैन ने तो यह भी कह दिया कि मोनालिसा की मुलाकात असली मर्द से हुई है. 

 

 

 

सिद्धार्थ की फैन हैं मोनालिसा

मोनालिसा (Monalisa) को सिद्धार्थ शुक्ला बहुत पसंद हैं. बिग बॉस के 13वें सीजन के दौरान मोनालिसा ने उनकी खूब तारीफ की थीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था सिद्धार्थ का व्यवहार मेरे पति जैसा है. उन्हें देख मुझे अपने पति की याद आती है. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब मोनालिसा से पूछा गया कि उन्हें पति विक्रांत की कौन सी क्वालिटी ज्यादा पसंद है तो उन्होंने कहा था कि विक्रांत सिद्धार्थ शुक्ला की तरह एकदम स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं. जो है वह मुंह पर बोलते हैं.

Advertising

बिग बॉस में हुई थी शादी

आपको बता दें, मोनालिसा और विक्रांत की शादी ‘बिग बॉस’ के घर में हुई थी. दोनों शो के 10वें सीजन में नजर आए थे. मोनालिसा और विक्रांत भोजपुरी फिल्मों के स्टार कपल्स में से एक हैं. दोनों के बीच भोजपुरी फिल्म ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर प्यार हुआ. फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों के बीच और भी करीबी आ गई.

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan को हुआ कोरोना, दो दिन पहले Kiara का हाथ थामे आए थे नजर

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 





Source link

Advertising