Advertising
Home एंटरटेनमेंट Bharti Singh: कपिल शर्मा शो के मेकर्स चाहते थे बाहर निकालना, फिर...
Advertising
<

Bharti Singh: कपिल शर्मा शो के मेकर्स चाहते थे बाहर निकालना, फिर क्यों न हो सका ऐसा..

340
Bharti Singh: कपिल शर्मा शो के मेकर्स चाहते थे बाहर निकालना, फिर क्यों न हो सका ऐसा..

नई दिल्ली: यह तो हम सभी को पता है कि कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो गए थे. बहरहाल उन्हें कुछ ही समय के बाद जमानत भी मिल गई थी. लेकिन जेल से बाहर आने के बाद अब कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने पहली बार मीडिया से खुलकर बात की और स्क्रीन पर अपनी वापसी को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में एक फोटोग्राफर से कहा, ‘आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. आप सबने इतना प्यार दिया कि मैं बाहर आ गई और अब कपिल के शो में भी.’

ट्रोल हुए थे भारती और हर्ष 
हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) और भारती सिंह (Bharti Singh) को जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. दोनों के कमेंट बॉक्स में लोगों ने ड्रग्स मामले में नाम आने को लेकर भद्दे कमेंट किए थे. लेकिन हर्ष ने इस दौरान हिम्मत से काम लिया और लोगों को मुहतोड़ जवाब दिया था.

क्यों नहीं हुईं शो से बाहर 
आपको याद हो तो जब भारती जेल गईं तो सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं. इसी बीच लोगों ने जमकर इस बात की मांग की थी कि भारती को कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिया जाए. इस मांग के कारण शो के मेकर्स भारती को निकालने की योजना बना रहे थे यह खबर भी सामने आई थी. लेकिन इसके बाद यह भी कहा गया था कि कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक ने भारती को पूरा सपोर्ट किया था. जिसके कारण भारती शो का हिस्सा बनीं रहीं.

इस वीडियो से किया वापसी का ऐलान 
अब भारती ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने सेट से अपना एक नया वीडियो शेयर करके फैंस को इस वापसी की जानकारी दी है. वीडियो में भारती, कीकू शारदा को पीटते हुए दिख रही हैं. इसके कैप्शन में भारती ने लिखा है, ‘देखो, मैं अपने पति को कितना प्यार करती हूं तभी तो इतने प्यार से पूछ रही हूं.’

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Source link

Advertising