Advertising
Home एंटरटेनमेंट Sushant Singh Rajput की मौत को पूरे हुए 6 महीने, फैन्स को...
Advertising
<

Sushant Singh Rajput की मौत को पूरे हुए 6 महीने, फैन्स को न्याय मिलने का इंतजार

251
Sushant Singh Rajput की मौत को पूरे हुए 6 महीने, फैन्स को न्याय मिलने का इंतजार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को आज 6 महीने पूरे हो गए हैं. सुशांत सिंह के फैन्य उन्हें याद कर न्याय की मांग कर रहे हैं.

सुशांत (Sushant Singh Rajput) के फैंस शपथ ले रहे हैं कि वे इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे. इस मुहीम के तहत फैंस दीये और मोमबत्ती के साथ कसम खाकर अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. सुशांत की बहन श्वेता ने फैंस के कई वीडियो शेयर किए हैं. मुहिम की शुरुआत करते वक्त श्वेता ने लिखा, ‘आइए शपथ लेते हैं कि सच्चाई पता चलने तक हम ऐसे ही साथ रहेंगे और न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे.’ श्वेता की मुहीम के बाद से ही जस्टिस फॉर सुशांत ट्रेंड कर रहा है.

बता दें, इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत का समर्थन कर रहे फैन्स और परिवारवाले इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि सुशांत ने आत्महत्या की थी. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. 6 महीने बाद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. अब परिवार वाले सीबीआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठाने लगे हैं.

परिवार की मांग के बाद ही सीबीआई को मामला सौंपा गया था. मुंबई पुलिस ने पहले ही मामले को रफादफा करने की कोशिश की थी. फिलहाल, फैन्स की बस यही उम्मीद है कि जल्द न्याय हो.

ये भी पढ़ें: जाने गुड हेल्थ कैप्सूल के फायदे हिंदी में?

Advertising