Advertising
Home Breaking News Hindi क्या Aditya Chopra अपने पिता यश चोपड़ा पर बनाएंगे बायोपिक?
Advertising
<

क्या Aditya Chopra अपने पिता यश चोपड़ा पर बनाएंगे बायोपिक?

152
क्या Aditya Chopra अपने पिता यश चोपड़ा पर बनाएंगे बायोपिक?


नई दिल्लीः फिल्म निर्माण में यशराज फिल्म्स का बीते 50 सालों से वर्चस्व रहा है. ऐसी अफवाह है कि इस प्रोडक्शन हाउस के मालिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) और उनकी टीम ने इस बैनर के संस्थापक यश चोपड़ा की याद पर उन पर एक बायोपिक बनाने का फैसला किया है.

यश चोपड़ा पर बननी चाहिए बायोपिक

यश चोपड़ा के सभी प्रशंसक मानते हैं कि उनके जीवन को पर्दे पर उतारा जाना चाहिए. वह फिल्मों में इतने सफल कैसे बने, इसे पर्दे पर उतारा जाना चाहिए.  हालांकि बायोपिक को लेकर ज्यादा बाते समाने नहीं आई हैं, पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा और उनके जैसे लोग इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं.

यश और आदित्य के पसंदीदा अभिनेता हैं शाहरुख

बात जब यश चोपड़ा का किरदार निभाने की आती है, तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से बेहतर उनका किरदार कौन निभा सकता है? हालांकि, अभी कास्टिंग पूरी नहीं हुई है. फिर भी शाहरुख, बेटे आदित्य चोपड़ा और पिता यश चोपड़ा के पसंदीदा अभिनेता हैं. यह खबर भी आ रही है कि यश राज फिल्म्स के प्रवक्ता ने बायोपिक बनाने की योजना को कोरी अफवाह बताया है. मुमकिन है कि अगर भविष्य में यश जी पर कोई बायोपिक बनती है, तो शाहरुख उनके किरदार के लिए पहली पसंद होंगे. पर सवाल है कि ऐसा कब होगा?

नई प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

यशराज फिल्म्स 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कई फिल्म प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रही है, जिनके जरिये नई प्रतिभाओं को फिल्मों में लॉन्च किया जाएगा. आदित्य चोपड़ा हमेशा ही नई-नई प्रतिभाओं को आगे ले जाने पर यकीन करते रहे हैं. रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा जैसे नए सितारों को उन्होंने ही खोजा था. यशराज के करीबी सूत्र ने बताया, ‘हमें अगले कुछ समय में यशराज फिल्म्स के जरिये कई नई प्रतिभाओं को देखने का मौका मिलेगा.’

Advertising

 





Source link

Advertising