आज दिनांक 26 सितम्बर 2020 शनिवार- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 6-59 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- उतराषाढा नक्षत्र शाम 7-26 बजे तक रहेगा फिर श्रवन नक्षत्र शुरू होगा- अतिगंड योग शाम 7-49 बजे तक रहेगा- तैतिल करण सुबह 6-47 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा मकर राशी में दिनरात गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-29 बजे से 10-59 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को प्रूव दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-05 बजे से 12-53 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 7-26 बजे से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से शाम 7-26 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-28 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-30 बजे होगा-
मेष- आपके लिए दिन अच्छा है और आज आपके पास कोई नया काम आएगा जो आगे चलकर लाभदायक सद्ध होगा | मित्र मिलेगे |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक है इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यो को पहले निपटाए | आज आप धार्मिक कार्यो में रूचि लेंगे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन विपरीत गौचर का है इसलिए आप आज शांति से दिन बिताए और जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे तो सब कुछ अच्छा जायेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन मस्ती से भरपूर है | प्रेम प्यार से भरपूर दिन है जीवनसाथी के साथ रोमांस और घुमने का मौका मलेगा |
सिंह- आपके लिए आज का दिन साधारण है वैसे तो आपको इन दिनों में काफी काम करना पड़ता होगा और आज भी आप बहुत व्यस्त ही रहेगे |
कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है | यतिवाणी के अनुसार अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहे तो अभी समय अच्छा चल रहा है |
तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | इस समय में कोई स्थाई सम्पति आदि लेना हो तो जरुर विचार करे | आर्थिक स्थति में सुधर होगा |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कम समय में आप अपने काम को पूरा कर लेगे | आज परिवार में उत्सव जैसा माहोल रहेगा |
धनु-
आपके लिए आज का दिन अच्छा है खूब धनधान्य से भरपूर और मनोरंजन से भरपूर है | नए मत्र बनेगे और आर्थिक स्थति में सुधार होगा | परिवार में उन्नति और खुशहाली आने का वक्त है-
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है जिस काम को आज पूरा करने की सोचेगे वह जरुर पूरा होगा और यश मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | यात्रा करना चाहते है तो यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा-
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन खर्चीला है इसलिए आज आप पैसे को बचाए | आपको कोई लाभ बताकर पैसे ठग सकता है ऐसी किसी भी स्कीम से दूर रहना | भाषा पर भी नियंत्रण रखना |
मीन- आपके लिए आज का दिन लाभदायक है | आज कोई भी काम करोगे तो उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य मिलेगी | यात्रा के योग है |
यह भी पढ़ें :आचार संहिता क्या है?