29 मामलों में वांछित शातिर नकबजन दिल्ली से गिरफ्तार: दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाया गया आरोपी; सूने मकान में लाखों की नकबजनी का था आरोपी – Jaipur News

6
29 मामलों में वांछित शातिर नकबजन दिल्ली से गिरफ्तार:  दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाया गया आरोपी; सूने मकान में लाखों की नकबजनी का था आरोपी – Jaipur News

29 मामलों में वांछित शातिर नकबजन दिल्ली से गिरफ्तार: दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाया गया आरोपी; सूने मकान में लाखों की नकबजनी का था आरोपी – Jaipur News


मुरलीपुरा थाना पुलिस ने नकबजनी के मामलों में चार प्रकरणों में वांछित शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पीड़ित सज्जन अग्रवाल साल 2025 की 28 दिसंबर को परिवार सहित गांव में एक कार्यक्रम में गए थे। 1 जनवरी 2026 को घर लौटने पर मकान के मुख्य और अंदरूनी दरवाजों के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में नकदी और जेवरात चोरी होना सामने आया। इस संबंध में मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों फैजल और अलादीन खान को गिरफ्तार कर ज्यूडिशल कस्टडी (जेल) में भिजवा दिया था, जबकि मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ शरीफ फरार चल रहा था। तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शाहरुख उर्फ शरीफ दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद मुरलीपुरा थाना पुलिस ने न्यायालय से प्रॉडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जयपुर लाकर पूछताछ की। जांच में आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज चार नकबजनी के मामलों में वांछित था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की गई थी। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ शरीफ (30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद उमर, मूल निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहरुख उर्फ शरीफ के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 29 मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। कई मामलों में न्यायालय में सुनवाई लंबित है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य अपराधों एवं चोरी के माल की बरामदगी को लेकर अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News