अगर आप देखते हैं इस प्रकार के 10 सपने तो जल्दी ही होता हैं धन लाभ

2357

यहां हम आपको उन सपनों के बारे में बताएंगे जो किसी भी व्यक्ति को धन प्राप्ति की सूचना देते हैं। जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में :

  1. ऐसा माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति को दिवाली के दिन उल्लू दिखता है, उसे पूरे साल भर धन लाभ होता है। लेकिन दिवाली के अलावा अगर आपको अपने सपने में उल्लू दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। क्योंकि धन की देवी लक्ष्मी हैं और इनका वाहन उल्लू है।
  2. शास्त्रों के अनुसार जब व्यक्ति अपने को ऊपर की ओर चढ़ता हुआ देखता है या हिमालय पर चढ़ाई करता हुआ देखता है तो यह एक प्रमुख संकेत होता है कि व्यक्ति की जल्दी ही तरक्की होने वाली है और धन का लाभ मिलने वाला है।
  3. ईश्वर को देखना हमेशा से ही बहुत ही शुभ माना गया है चाहे वह मूर्ति के रूप में, मंदिर के रूप में अथवा ग्रंथ के रूप में हो। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के सपने में ईश्वर आते हैं या देवताओं का आगमन होता है तो यह बताता है कि इस व्यक्ति की किस्मत के दरवाजे खुल चुके हैं।
  4. शगुन शास्त्र और सपनों से जुड़े शास्त्रों में बताया गया है कि कहीं जाते समय अगर रास्ते में किसी वृद्ध व्यक्ति की अर्थी दिख जाए तो यात्रा लाभप्रद होती है। इसी तरह स्वपन शास्त्र के अनुसार भी सपने में किसी वृद्ध व्यक्ति की अर्थी देखना शुभ माना जाता है।
  5. ज्योतिष के अनुसार सपने में श्रृंगार की हुई सजी-धजी स्त्री को अपने पास देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा सपना देखने से विवाहित व्यक्ति को स्त्री का सुख मिलता है और कुंवारे व्यक्ति को शादी होने का संकेत प्राप्त होता है। लेकिन अगर सपने में कोई व्यक्ति यह देखता है कि दो स्त्री आपस में आलिंगन कर रही है तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है
  6. स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में व्यक्ति यदि खुद अपने हाथों से आग लगाकर भोजन बनाते हुए देखता है तो ऐसा सपना बहुत ही शुभ माना जाता है इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपकी मेहनत रंग ला रही है।
  7. लाल-लाल दानो वाले पके हुए मीठे अनार खाते हुए खुद को यदि हम सपने में देखते हैं तो यह एक प्रबल संकेत है कि धन की प्राप्ति होने वाली है। इसलिए भले ही आप खुली आंखों से अनार ना खा पाए लेकिन यह प्रार्थना अवश्य करें कि आप को सपने में खुद को अनार खाता हुआ दिखाई दे।
  8. धन लाभ का यह सपना समझना सबसे ज्यादा आसान है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति अगर खुद को सपने में पैसों का लेनदेन करते हुए या पैसे पाते हुए देखता है तो इसका अर्थ होता है कि कुछ ही दिनों में उसे धन की प्राप्ति होने वाली है।
  9. सपने में फूल का देखना, दही का देखना, जल भरा हुआ कलश देखना, खुद को पान खाते हुए देखना देखना या सपने में अनाज का ढेर देखना भी बहुत शुभ माना जाता है
  10. धन प्राप्ति से जुड़े सपनों में अखरोट का भी विशेष महत्व है माना जाता है कि यदि व्यक्ति खुद अपने को अखरोट खाते हुए देखता है तो उसे स्वादिष्ट भोजन व धन की प्राप्ति होती है।