Advertising
<

हिमाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक कोहरे का यलो अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में एवलांच की चेतावनी; UP में सर्दी से 3 लोगों की मौत

0
हिमाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक कोहरे का यलो अलर्ट:  जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में एवलांच की चेतावनी; UP में सर्दी से 3 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक कोहरे का यलो अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में एवलांच की चेतावनी; UP में सर्दी से 3 लोगों की मौत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar Kashmir Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बहुत घने कोहरे को लेकर 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी सुबह और रात के लिए है। ऊना, हमीरपुर, फतेहपुर जिलों के भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है। 28 से 30 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में एवलांच चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबकि 24 घंटों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी जारी है। 4 दिन में तेज सर्दी के कारण 3 लोगों की मौत हुई। आज अधिकतर जिलों में मिनिमम तापमान 6°C से 11°C के बीच रह सकता है। बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्स से 7 फ्लाइटें देरी से ऑपरेट हुईं।

Advertising

मौसम सी जुड़ी तस्वीरें..

जम्मू में बुधवार सुबह का तापमान 8°C दर्ज किया गया। सुबह कोहरा भी छाया।

यूपी के प्रयागराज में सुबह के वक्त बीते 10 दिन से घना कोहरा छा रहा है। विजिविलिटी 10-50 मीटर के बीच रह रही है।

कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी की रिहर्सल जारी है। कोहरे-धुंध के बीच इंडियन एयर फोर्स की टीम प्रैक्टिस करती हुई।

अगले तीन दिन के मौसम का हाल…

26 दिसंबर: कोहरे बने रहने की संभावना, ठंड कायम

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज सर्दी और शीतलहर की स्थिति जारी।
  • पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी-बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।

27 दिसंबर: कोहरे का दायरा और फैलेगा, दिन में भी रहेगी धुंध

  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घना कोहरे की संभावना रहेगी।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ शीतलहर जारी रहेगी।
  • ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोहरे के साथ ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तेज हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News