हरियाणा के ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की: टेनिस प्लेयर पत्नी संग फोटो डालीं, सोनीपत की रहने वाली, पिता SBI बैंक से रिटायर – Panipat News h3>
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ शादी की फोटो शेयर की हैं।
हरियाणा के रहने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने सोनीपत के लड़सौली गांव की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ 7 फेरे लिए हैं। हिमानी USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। उनके पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 मह
.
नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।’
नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के सदस्य शामिल हुए। गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को शादी के बारे में नहीं पता था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सभी को शादी की सूचना मिली।
यह शादी 17 जनवरी को भारत में हुई है। नीरज अपनी दुल्हनिया के साथ आज यानी रविवार सुबह विदेश में घूमने के लिए गए हैं। उनके वापस भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें
नीरज चोपड़ा की मां शादी की रस्में निभाती हुईं।
फेरे की रस्म के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी। साथ में दोनों परिवारों के सदस्य भी बैठे हुए हैं।
मनु भाकर से चलीं थी शादी की अटकलें
पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की ओलिंपियन शूटर मनु भाकर से शादी की चर्चाएं चली थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने इस बात से इनकार कर दिया था। तब मुन भाकर की मां सुमेधा ने कहा था कि वो (मनु) अभी बहुत छोटी हैं। अभी इस बारे में नहीं सोचा है। भगवान जो चाहेंगे, भविष्य में वही होगा।
वहीं नीरज चोपड़ा के परिवार ने कहा था कि नीरज की उम्र अभी देश के लिए और खेलने की है। नीरज भी हमेशा देश के लिए अभी और मेडल लाने की बात कहते हैं। वे नीरज की शादी तब ही करेंगे, जब वह खुद ही कहेंगे। उन पर शादी का कोई दबाब नहीं होगा।
नीरज चोपड़ा अपने पिता सतीश चोपड़ा और मां सरोज देवी के साथ।
पानीपत के रहने वाले, मोटा कहकर चिढ़ाते थे लोग
नीरज का जन्म 24 दिसंबर 1997 को खंडरा गांव में हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ के दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज से ग्रेजुएशन की। बचपन में नीरज बहुत मोटे थे और इसके लिए उन्हें चिढ़ाया भी जाता था। इसके बाद पिता सतीश चोपड़ा ने नीरज को जिम भेजना शुरू किया।
नीरज की प्रतिभा को सबसे पहले मशहूर भाला फेंक खिलाड़ी जयवीर चौधरी ने पहचाना और वह नीरज के पहले कोच बने। उसके बाद नीरज ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग ली। वहां उन्होंने 55 मीटर की थ्रो रेंज हासिल की।
वर्ष 2012 में नीरज लखनऊ में हुई जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए और वहां 68.40 मीटर दूर भाला फेंककर रिकॉर्ड बना डाला। उसके बाद नीरज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दक्षिण एशियाई खेलों में नीरज के प्रदर्शन के बाद इंडियन आर्मी ने उन्हें राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर का पद ऑफर किया। इसके बाद उन्हें नायब सूबेदार का पद दिया गया। वर्ष 2016 में नीरज चोपड़ा को औपचारिक रूप से आर्मी में जेसीओ के रूप में शामिल किया गया और ट्रेनिंग के लिए छुट्टी दी गई।