Advertising
<

बरौनी मेल निरस्त, कुंभ के लिए नई ट्रेनें चलेंगी: कोहरे के चलते निरस्त की गई है बरौनी मेल, प्रयागराज के लिए चलेंगी रिंग ट्रेनें – Jhansi News

2
बरौनी मेल निरस्त, कुंभ के लिए नई ट्रेनें चलेंगी:  कोहरे के चलते निरस्त की गई है बरौनी मेल, प्रयागराज के लिए चलेंगी रिंग ट्रेनें – Jhansi News

बरौनी मेल निरस्त, कुंभ के लिए नई ट्रेनें चलेंगी: कोहरे के चलते निरस्त की गई है बरौनी मेल, प्रयागराज के लिए चलेंगी रिंग ट्रेनें – Jhansi News

झांसी मंडल से चलने वाली ट्रेनें कोहरे के चलते प्रभावित हैं। दो दिन झांसी-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रहने के बाद अब सोमवार को ग्वालियर-बरौनी मेल का संचालन रद्द किया गया है। वहीं, महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे झांसी से नई रिंग ट्रेनें चला रह

.

प्रयागराज जाने के लिए झांसी स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़

बरौनी मेल के दो हजार टिकट कैंसिल

रेलवे ने पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वालीं महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल को सोमवार 20 जनवरी को निरस्त कर दिया है। ऐसे में इस ट्रेन से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और हाजीपुर की ओर जाने वाले दो हजार यात्रियों के टिकट रद्द हो गए हैं।

दक्षिण की ओर से आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Advertising

ग्वालियर-बरौनी मेल के निरस्त होने के चलते उन यात्रियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है जो दक्षिण भारत के राज्यों से झांसी पहुंचते हैं। उनके लिए बरौनी मेल इसलिए मुफीद है कि उन्हें इस ट्रेन में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए आसानी से सीट मिल जाती है। ट्रेन के निरस्त होने के चलते अब दूसरी ट्रेनों में यात्री विकल्प तलाश रहे हैं।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी में कोहरे के चलते बरौनी मेल के संचालन के दिनों में कटौती की गई है। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित निरस्तीकरण के अनुसार ही संचालित होगी।

महाकुंभ के लिए झांसी से चलेंगी रिंग ट्रेनें

महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने झांसी स्टेशन से श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें अपने नाम के अनुरूप पूरे मंडल के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के छिवकी स्टेशन तक जाएंगी।

पूर्वांचल की ओर यात्रा करने के लिए झांसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री

इन तिथि में होगा ट्रेनों का संचालन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज छिवकी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से 28 जनवरी से 5 फरवरी तक, 11 से 14 फरवरी तक, 25 से 28 फरवरी तक संचालित होगी। जो ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, कबरई, मटौंध, खैरार, बांदा, अर्तरा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज छिवकी रिंग रेल स्पेशल का संचालन 28 फरवरी तक किया जाएगा। यह गाड़ी चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सिराथू, प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अर्तरा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाड़ी और ओरछा होते हुए झांसी पहुंचेगी।

ग्वालियर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

28 जनचरी से 5 फरवरी तक ग्वालियर से प्रयागराज छिवकी मेला स्पेशल चलाई जाएगी। यह गाड़ी डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, महोबा, बांदा, अर्तरा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर और शंकरगढ़ के रास्ते प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News