Advertising
<

हम आईना जमीन पर रख के आसमान कुचल देते हैं: प्रयागराज में थार से स्टंट करने वाले का इंस्टाग्राम बायो स्टेटस, असलहों के साथ तस्वीर – Prayagraj (Allahabad) News

0
हम आईना जमीन पर रख के आसमान कुचल देते हैं:  प्रयागराज में थार से स्टंट करने वाले का इंस्टाग्राम बायो स्टेटस, असलहों के साथ तस्वीर – Prayagraj (Allahabad) News

हम आईना जमीन पर रख के आसमान कुचल देते हैं: प्रयागराज में थार से स्टंट करने वाले का इंस्टाग्राम बायो स्टेटस, असलहों के साथ तस्वीर – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज में थार से स्टंट करने वाले राजशेखर मिश्रा के बारे में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि वह रील बनाने का शौकीन है। इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में उसने भौकाली डॉयलाग लिख रखा है। इसके अलावा असलहों के साथ दो तस्वीर भी पोस्ट कर रखी है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। मां के नाम पर है गाड़ी
आरोपी राजशेखर मिश्रा कर्नलगंज में द्वारकापुरी कॉलोनी का रहने वाला है। दो साल पहले वह सेंट जोसेफ कॉलेज से पासआउट हुआ है। उसके पिता सुशील मिश्रा हैं और जिस काले रंग की थार गाड़ी से उसने रविवार को सुभाष चौराहे स्टंट किया, वह उसकी मां के ना पर है। पुलिस ने इस गाड़ी को सीज कर दिया है। असलहों के साथ तस्वीर
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राजशेखर ने अपने इंस्टाग्राम पर महंगी गाड़ियों के साथ रील वीडियो पोस्ट कर रखे हैं। इसके साथ ही असलहों के साथ तस्वीर भी पोस्ट कर रखी है। एक तस्वीर में वह पिस्टल तो दूसरी में लाइसेंसी बंदूक के साथ नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट, बायो में लिखा
राजशेखर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। उसने अपने बायो में एक डॉयलाग लिख रखा है। अरे मत पूछिए मेरी हद! हम आईना जमीन पर रखके आसमान कुचल देते हैं। सिविल लाइंस व नैनी में दो मुकदमे भी
राजशेखर मिश्रा पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा सिविल लाइंस जबकि दूसरा नैनी थाने का है। सिविल लाइंस में उसके खिलाफ इसी साल 24 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था।
इसमें कीडगंज निवासी अमन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राजशेखर ने अपने साथियों संग मिलकर हॉट स्टफ चौराहे के पास धारदार हथियार से हमला किया। ईंट, लोहे की रॉड से हमले में उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया।
इसके अगले दिन यानी 25 जनवरी को राजशेखर की ओर से अमन श्रीवास्तव समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया। इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को नैनी के महेवा स्थित रेस्टोरेंट में मारपीट, गालीगलौज व धमकाने के आरोप में सरायइनायत के रहने वाले शुभांकर सिंह ने केस दर्ज कराया था। पुलिस बोली, कर रहे हैं तलाश
थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी कार को सीज कर दिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News