स्वीडन के ‘प्रिंस’ करते हैं राजस्थानी लोगों के दिलों पर राज, Reels से बनाया लाखों को अपना फैन

33
स्वीडन के ‘प्रिंस’ करते हैं राजस्थानी लोगों के दिलों पर राज, Reels से बनाया लाखों को अपना फैन

स्वीडन के ‘प्रिंस’ करते हैं राजस्थानी लोगों के दिलों पर राज, Reels से बनाया लाखों को अपना फैन


जैसलमेर: राजस्थान की माटी का संगीत वैसे तो देश- दुनिया में अलग पहचान रखता है। लेकिन यहां के संगीत और संस्कृति का एक ऐसा भी फैन है, जो हाल ही सात समंदर पार कर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचा । यहां स्थानीय लोगों को उसने अपना फैन बना लिया। हम बात कर रहे हैं स्वीडन के प्रिंस की। प्रिंस डॉन एलेमा एक वीडियो क्रिएटर भी है। उन्हें राजस्थानी गीत गाने का खास शौक है। 27 फरवरी को प्रिंस जैसलमर स्थित देश के परमाणु नगरी पोकरण पहुंचे थे। यहां उन्होंने जैसलमेर के लोगों के साथ लोक देवता बाबा रामदेव का भजन गाकर उन्हें अपना मुरीद बना दिया। यूट्यूबर और इंस्टाग्रामर प्रिंस सोशल मीडिया पर अपने राजस्थानी सॉन्ग्स के कारण काफी फेमस है। अपने राजस्थानी गीतों से वह राजस्थानियों के दिलों में राज करने लगे हैं।

कौन है राजस्थानी गीतों गाने वाले प्रिंस

यह शख्स यूरोप के स्वीडन का रहने वाला है । इसका नाम डॉन इलेवा है,अब इसे राजस्थानी लोग प्रिंस डॉन एलेमा के नाम ( prince done elema) से जानते है। सोशल मीडिया पर भी प्रिंस का पेज भी इसी नाम से है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस नाइजीरिया के दक्षिण भाग में एलेमा रॉयल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रिंस स्वीडन में अपने परिवार के साथ रहता हैं और वोल्वो कार कम्पनी में भी उनकी हिस्सेदारी है।

स्वीडन के प्रिंस का राजस्थानी अंदाज बना देगा आपको दीवाना, वीडियो से हटेगी नहीं आंखें

राजस्थानी गीतों से यूं हुआ लगाव

अब आप सोच रहे होंगे कि स्वीडन के निवासी की राजस्थानी गानों के प्रति रुचि कैसे जागी । इसका जवाब प्रिंस ने खुद दिया है। प्रिंस बताते है कि राजस्थानी गानों को जब उन्होंने सुना तो इन गानों में कल्चर के साथ ही अपनापन का भाव मिला। प्रिंस के अनुसार राजस्थानी गीतों को जब गाया जाता है तो उसमें गीतों के अनुसार हाव-भाव अपने आप ही जागृत हो जाते हैं, जो अन्य कल्चर में मुश्किल है। इसी बात ने उनमें राजस्थानी गीतों और भजनों के प्रति लगाव बढ़ा।

राजस्थान के लोक कलाकारों को फॉलो करते हैं प्रिंस

आपको बता दें कि प्रिंस राजस्थानी लोक कलाकारों को काफी फॉलो करते हैं। जैसलमेर के प्रकाश माली, छोटू सिंह राणा, गजेंद्र मनचला जैसे लोक कलाकारों को वो पसंद करते है। प्रिंस ने अपना पहला सोशल मीडिया पर जो गाना चलाया था वो कलाकार छोटूसिंह राणा का था , जिसके बोल ‘नैन कटारी रे थारी नैन कटारी रे’ है। इसके बाद प्रिंस का गीतों का कारवां आगे बढ़ता ही गया। इसमें चालो जी चालो रामदेव रे दरबार…. बन्ना रे बागा में झूला घालियां जैसे गानों की प्रस्तुतियों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। प्रिंस के गाने राजस्थान के साथ ही यूरोप में भी धमाल मचा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में प्रिंस के फॉलोवर्स है। बताया जा रहा है कि प्रिंस राजस्थानी भाषा को बखूबी जानने लगे हैं।

Jaisalmer के टूरिज़्म को लगा बड़ा झटका, SpiceJet की फ्लाइट सेवा बंद… जानिए क्यों

परमाणु नगरी में प्रिंस का ‘विस्फोट’

इन दिनों प्रिंस राजस्थान में है। राजस्थान के कई जिलों में घूमते हुए वे भारत-पाक की सरहद पर स्थित जैसलमेर के परमाणु नगरी पोकरण भी पहुंचे। यहां उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान यहां प्रिंस का राजस्थानी रीति रिवाज से माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही पोकरण की सुप्रसिद्ध चमचम मिठाई खिला मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान प्रिंस ने भी राजस्थानी गीतों की छटा बिखेरी। फैंस की फरमाइश पर प्रिंस ने कई राजस्थानी लोकगीत गाए। वहीं रामदेवजी के जयकारे भी लगाए।

रामदेवरा में किए बाबा रामदेव के दर्शन

प्रिंस पोकरण से 10 किलोमीटर दूर मारवाड़ के कुम्भ और साम्प्रदायिक एकता के प्रतीक रामदेवरा भी पहुंचे। यहां उन्होंने लोकदेवता रामदेवजी के मंदिर में बाबा रामदेव के जयकारों के साथ दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही दुनियाभर के सभी लोगों के खुश रहने की प्रार्थना की। (रिपोर्ट- जगदीश गोस्वामी)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News