सुबह-सुबह बारिश ने दिल खुश कर दिया, दिल्ली-NCR में वीकेंड पर सुहाना मौसम
दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड रहेगा खुशनुमा
सोमवार को बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं भी चलेंगी। गरज के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री पर सिमट सकता है। वहीं 21 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। तापमान में इजाफा होने लगेगा। 21 मार्च को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज होंगे। इसके बाद 22 व 23 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री पर रह सकता है।
दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान
बूंदाबांदी से ही करना पड़ा संतोष
राजधानी में शुक्रवार को बूंदाबांदी की संभावना थी। शाम करीब 7 बजे तक आया नगर में बूंदाबांदी हुई। कुछ अन्य स्थानों पर बूंदें पड़ीं, लेकिन यह इतनी कम थी कि मौसम विभाग के उपकरण इसे ट्रेस नहीं कर सके। स्काईमेट के अनुसार अगले शनिवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है। दिन में तापमान में गिरावट हो रही है।
मार्च में पहली बार सामान्य रहा दिल्ली का तापमान
इस मार्च में पहली बार तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सुबह से ही राजधानी में बादल छाए रहे। इसकी वजह से धूप हल्की रही। तापमान में बड़ी गिरावट हुई। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हुई। हवा में नमी का स्तर 47 से 77 प्रतिशत तक रहा।
दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी कम रहा। इनमें पालम का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, लोदी रोड का 29.8 डिग्री, गुरुग्राम का 28.2 डिग्री, फरीदाबाद का 29.2 डिग्री, जाफरपुर का 29.1 डिग्री, नोएडा का 29.2 डिग्री और मयूर विहार का 27.3 डिग्री रहा।