सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोलियों से भूना, सभी की मौत, दिल्ली के रोहिणी इलाके की घटना

204

Curated by Vineet Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Jul 18, 2022, 5:35 PM

घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लांस नायक प्रवीण राय है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर तीन बजे प्रवीण राय ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस ने प्रवीण राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी है। इसमें से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल अवस्था में अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। घटना रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट की है। ये सभी जवान इसी प्लांट में तैनात थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि प्लांट के अंदर फायरिंग हो रही है।

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि जब मौके पर पुलिस वहां पहुंची तो दो जवानों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरा जवान बुरी तरह घायल था। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस समय पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है जवान के फायरिंग करने की वजह क्या है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि गोलीबारी के पीछे कारण क्या है।

घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लांस नायक प्रवीण राय है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर तीन बजे प्रवीण राय ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस ने प्रवीण राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : rohini haiderpur water plant firing sikkim police soldier shot his collegues at haiderpur water treatment plant barrack
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link