समानता का संदेश देते हुए सैकड़ों लोगों ने लगाई दौड़, अभिनेता अरबाज खान भी रहे मौजूद, कही ये बात… | Run For Equality Jaipur 2022 : Ekta Navnirman Trust Jaipur | Patrika News h3>
मोविल जीनवाल ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के अवसर पर प्रातः 4 बजे 21.09 कि.मी. की मैराथन दौड़ शुरू हुई। इसके बाद 5.30 बजे 10 कि.मी. और 6 बजे 5 कि.मी. की दौड़ शुरू हुई। इस बीच राजस्थान पुलिस अकादमी से नव चयनित सहायक उप निरीक्षकों ने भी दौड़ मे शामिल होकर एकता का संदेश दिया।
जयपुर
Updated: April 15, 2022 05:21:24 pm
जयपुर. एकता नव निर्माण ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को अल्बर्ट हॉल पर समानता के संदेश के साथ ‘रन फॉर इक्वालिटी’ का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान भी शामिल हुए और धावकों का उत्साह बढ़ाया। ट्रस्ट के पदाधिकारी मोविल जीनवाल ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के अवसर पर प्रातः 4 बजे 21.09 कि.मी. की मैराथन दौड़ शुरू हुई। इसके बाद 5.30 बजे 10 कि.मी. और 6 बजे 5 कि.मी. की दौड़ शुरू हुई। इस बीच राजस्थान पुलिस अकादमी से नव चयनित सहायक उप निरीक्षकों ने भी दौड़ मे शामिल होकर एकता का संदेश दिया।
समानता का संदेश देते हुए सैकड़ों लोगों ने लगाई दौड़, अभिनेता अरबाज खान भी रहे मौजूद, कही ये बात…
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद हिंगोनिया ने बताया कि दौड़ को IAS आनंद कुमार और IPS जय नारायण शेर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अंबेडकर पीठ के निदेशक मदन मेघवाल, IAS विष्णु चरण मालिक, अनूप खींची, टीकम बोहरा समेत विभिन्न अधिकारियों ने भी शिरकत की। मौके पर बच्चो के लिए भी खेलकूद समेत विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए।
इस बीच पत्रिका पक्षी मित्र अभियान से प्रेरित होकर मित्राय ह्यूमन (इंडिया) फाउण्डेशन की ओर से पक्षियों के लिए परिंडों का वितरण भी किया गया। मौके पर डाक्टर विनीत शर्मा और रश्मि शर्मा मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एकता नव निर्माण ट्रस्ट की ओर से इस तरह के आयोजन किए जा चुके हैं। जिसमें बॉलीवुड अभिनेताओं समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी दौड़ चुके हैं।
ट्रस्ट के कैलाश सिंघोया ने बताया कि इस दौरान राजसमंद से आए म्युज़िक बैंड ने बॉलीवुड व देश भक्ति गाने बजाकर माहौल को जोशीला बना दिया। दौड़ मे जीतने वाले प्रतिभागियों को अभिनेता अरबाज खान, IAS आनंद कुमार, IPS जय नारायण शेर और पूर्व प्रधान आयुक्त कस्टम सी.एम. चांदोलिया ने सम्मानित किया।
अरबाज ने कही ये बात कार्यक्रम में अरबाज खान ने कहा कि जयपुर उनकी पसंदीदा जगह है और यहां शूटिंग के लिए आना व जयपुरवासियों से मिलना सुकून देने वाला होता है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं में रनिंग को लेकर जो उत्साह दिख रहा है वह प्रेरणादायी है। सभी को अपनी फिटनेस को लेकर ध्यान रखना चाहिए और नियमित रनिंग करते रहना चाहिए। इस बीच अरबाज ने कई गानों पर परफॉर्म भी किया।
अगली खबर