लखनऊ में 1 लाख स्टूडेंट्स देखेंगे रिजल्ट: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 12.30 बजे घोषित करेगा, बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड होगा – Lucknow News

2
लखनऊ में 1 लाख स्टूडेंट्स देखेंगे रिजल्ट:  यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 12.30 बजे घोषित करेगा, बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड होगा – Lucknow News

लखनऊ में 1 लाख स्टूडेंट्स देखेंगे रिजल्ट: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 12.30 बजे घोषित करेगा, बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड होगा – Lucknow News

यूपी बोर्ड आज 12वीं के साथ 10वीं के रिजल्ट दोपहर में जारी कर देगा। इस साल दोनों कक्षाओं के करीब 1 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परीक्षा के 42 दिन बाद रिजल्ट जारी होने जा रहे हैं। नतीजों का स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है।

.

पिछले साल की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में लखनऊ के 9 स्टूडेंट्स ने टॉप-3 का स्थान साझा किया था। आस्था मौर्य और आदर्श वर्मा 96.67% अंकों के साथ टॉप पर रहे। इनके बाद आदर्श तिवारी, शिवम गोस्वामी और आरव गौतम ने 96.33% अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। वहीं, मानस कुमार, शिवांश पांडे, शिवम रावत और सलोनी यादव 96.17% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास

यूपी बोर्ड रिजल्ट-2025 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स के पास भी उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय तिथियों में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा।

इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

2024 में लखनऊ के हाईस्कूल टॉपर

आस्था मौर्या 96.67 %
आदर्श वर्मा 96.67 %
शिवम गोस्वामी 96.33%
आरव गौतम 96.33%
मानस कुमार 96.17%
शिवांश पांडे 96.17%
शिवम रावत 96.17%
सलोनी यादव 96.17%
आंचल गुप्ता 96%
विभा पाल 96%
हरीश कुमार यादव 95.83%
समीक्षा शुक्ला 95.83%
आर्यन विश्वकर्मा 95.83%

—————-यहां एक ग्राफिक्स रहेगा, जिसे ईमेल किया है—————

पिछले पांच साल के 3-3 टॉपर्स

2024 : आस्था मौर्य, आदर्श वर्मा – 96.67%, आदर्श तिवारी, शिवम गोस्वामी, आरव गौतम – 96.33%, मानस कुमार, शिवांश पांडे, शिवम रावत, सलोनी यादव – 96.17%

2023 : मो. शाहान अंसारी – 96.83%, अनुष्का – 95.8%, सुमन कुमार मद्धेशिया, अश्वनी सिंह और अभिनेश कुमार – 95.5%

2022 : पर्ल वर्मा और अरुण कुमार 95.17%, माही यादव – 94.17, अंजू उपाध्याय – 93.84%

2021 : अनुशिका त्रिपाठी और रिया सिंह – 95.5%, आयुषी मिश्रा – 92.7%, सुप्रिया शर्मा – 94.6%

2020 : अलीशा – 94%, अंकित मिश्रा – 92.5%, अपूर्व शुक्ला और सलोनी सिंह – 92.33%

2024 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में इन्होंने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News